बिजनेस
ZEE एंटरटेनमेंट के प्रमोटर्स कंपनी में ₹2,237 करोड़ का निवेश करेंगे. यह निवेश प्रिफरेंशियल वारंट्स के जरिए किया जाएगा, जिससे कंपनी को वित्तीय मजबूती और ग्रोथ प्लान में रफ्तार मिलेगी.
सोमवार को ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए एक बड़ी खबर आई, जिसने बाजार में हलचल मचा दी. कंपनी के प्रमोटर्स ने ₹2,237 करोड़ के भारी-भरकम निवेश का ऐलान किया है. यह निवेश कंपनी को भविष्य की मजबूती देने और उसके ग्रोथ प्लान्स को तेजी से लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. खास बात ये है कि प्रमोटर्स ये निवेश मार्केट प्राइस से भी ऊंचे रेट पर कर रहे हैं, जो उनके भरोसे को दर्शाता है. ZEE के इतिहास में इसे एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है.
ZEE के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप को 16.95 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करने की मंजूरी दी है. इन वारंट्स की कीमत 132 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है, जो कि SEBI द्वारा निर्धारित ₹128.58 की कीमत से ज्यादा है. इस निवेश से प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 18.39% हो जाएगी. हालांकि ये फैसला अब शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करता है.
ZEE के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा कि प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ने से उनके पास ग्रोथ के लिए और ज्यादा मोटिवेशन होगा. वहीं प्रमोटर ग्रुप के शुभम श्री ने यह भी बताया कि वे पहले से ही कंपनी में निवेश के इच्छुक थे, जब शेयर का दाम ₹106.35 था. इससे जाहिर होता है कि उन्हें कंपनी की ग्रोथ पर पूरा भरोसा है.
यह भी पढ़ें: UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! बदल गया पेमेंट का तरीका, जानें नया अपडेट
जब कंपनी के प्रमोटर्स खुद बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं और वह भी बाजार से ऊंचे भाव पर, तो यह निवेशकों के लिए एक मजबूत पॉजिटिव संकेत होता है. इससे शेयर की भावी परफॉर्मेंस में तेजी आने की संभावना है और बाजार में कंपनी की विश्वसनीयता भी मजबूत होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.