Advertisement

Yes Bank FD Rates: दो करोड़ से कम की एफडी पर अब कितना मिलेगा ब्याज, जानें यहां

Yes Bank FD Rates: बैंक की वेबसाइट के अनुसार आज यानी 10 अगस्त से ​​2 करोड़ करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. बैंक सात से चैदह दिनों के डिपोजिट अमाउंट पर 3.25 फीसदी और 15 से 45 दिनों के डिपोजिट पर 3.50 फीसदी की ब्याज दर देगा. 

Yes Bank FD Rates: दो करोड़ से कम की एफडी पर अब कितना मिलेगा ब्याज, जानें यहां

Yes Bank

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आरबीआई की ओर से किए गए रेपो रेट में इजाफे (RBI Repo Rate Hike) के बाद बैंकों ने एफडी की दरों में इजाफा करना शुरू कर दिया है. इस प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों (Yes Bank FD Rates) में इजाफा किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार आज यानी 10 अगस्त से ​​2 करोड़ करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा (Yes Bank FD Rates Hike) दी हैं. बैंक सात से चैदह दिनों के डिपोजिट अमाउंट पर 3.25 फीसदी और 15 से 45 दिनों के डिपोजिट पर 3.50 फीसदी की ब्याज दर देगा.

46 दिनों से 90 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर अब 4.10 फीसदी है, जबकि 3 महीने से 6 महीने से कम की डिपोजिट पर ब्याज दर 4.75 फीसदी है. यस बैंक अब एक साल से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर देगा. बैंक ने 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर बढ़ाकर 3 साल से कम और 3 साल से 10 साल से कम कर दी है. इन जमाओं पर अब 6.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

दिल्ली में आज नहीं होगी सीएनजी की सप्लाई, बंद रहेंगे पंप, जानें क्यों

सीनियर सिटीजंस के लिए एफडी दरें 
यस बैंक सीनियर सिटीजंस को 7 दिनों से 3 वर्षों में मैच्योर होने वाली डिपोजिट पर नियमित दर से अतिरिक्त 50 आधार अंक (बीपीएस) देता है. यस बैंक सीनियर सिटीजंस को 3 से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली जमा पर नियमित दर से अतिरिक्त 0.75 प्रतिशत या 75 आधार अंक अधिक प्रदान करता है. आज की बढ़ोतरी के बाद, वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों मे मैच्योर होने वाली डिपोजिट्स पर 10 साल से कम या उसके बराबर ब्याज दर 3.75 फीसदी से 7.50 फीसदी तक मिलेगी.

क्या आप भी भूल गए हैं अपना इनकम टैक्स लॉगिन पासवर्ड? जानें कैसे कर सकते हैं नया क्रिएट

समय से पहले एफडी विड्रॉल पर जुर्माना
यस बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट की प्री मैच्योर विड्रॉल पर जुर्माना शुल्क बढ़ा दिया है. लेंडर की वेबसाइट के अनुसार, नया जुर्माना शुल्क 8 अगस्त से प्रभावी हो चुका है. लेंडर ने 181 दिनों से कम या उसके बराबर अवधि के लिए बुक की गई एफडी की प्री मैच्योर विड्रॉल जुर्माना पहले के 0.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया. यस बैंक ने भी 182 दिनों से अधिक की अवधि वाली एफडी की समय से पहले निकासी के लिए जुर्माना 0.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया है. समय से पहले निकासी पर सीनिसर सिटीजंस पर कोई जुर्माना लागू नहीं होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement