Advertisement

Bill Gates New Girlfriend: कौन हैं Paula Hurd? जिन्हें 67 साल उम्र में दिल दे बैठे बिल गेट्स

Paula Hurd इस समय काफी चर्चा में हैं क्योंकि वह कई बार बिल गेट्स के साथ नजर आईं हैं और दोनों के बीच रिलेशनशिप की बात भी कही जा रही है.

Bill Gates New Girlfriend: कौन हैं Paula Hurd? जिन्हें 67 साल उम्र में दिल दे बैठे बिल गेट्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स का कुछ साल पहले तलाक हुआ था. वे दुनिया के 6वें सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हैं. खबरें हैं कि अब 67 वर्षीय बिल गेट्स ने अब किसी और को अपना दिल दे दिया है और उन्होंने एक नई गर्लफ्रेंड बना ली है. बिल गेट्स की नई गर्लफ्रेंड का नाम पाउला हर्ड है जिनके साथ बिल कई बार नजर आ चुके हैं लेकिन आखिक पाउला कौन हैं चलिए इस बारें में भी आपको बताते हैं...

दरअसल 67 वर्षीय बिल गेट्स की नई गर्लफ्रेंड पाउला हर्ड की उम्र करीब 60 वर्ष है. वह ओरेकल कंपनी के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं. जानकारी के मुताबिक बिल और पाउला पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार लगभग सभी लोग इस रिलेशनशिप के बारे में जान चुके हैं लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि पाउला हर्ड ने अभी बिल के बच्चों से नहीं मिली हैं. कई मीडिया एजेंसियों ने भी इस बात की पुष्टि की है.

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी जल्द करवा लें खाते को आधार से लिंक, यहां जानें पूरा प्रोसेस

दो बेटियों की मां है Paula Hurd

बता दें कि ओरेकल के सीईओ का साल 2019 में निधन हुआ था. मार्क के निधन के वक्त पाउला से उनकी शादी के 30 साल हो चुके थे. पाउला की Linkedin प्रोफाइल में बताया गय है कि NCR (National Cash Register) नाम की कंपनी में काम करती हैं. उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम Kathryn और Kelly है.

छिपा रहे थे रिलेशन

बता दें कि पाउला हर्ड और बिल गेट्स के रिलेशनशिप को लेकर खबरें पिछले कई समय से जारी थीं लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर ही रखा था. इस बीच ही पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ये दोनों साथ दिखे थे. वहीं मार्च 2022 में दोनों की तस्वीरें सामने आई थी.

मंदी में जबरदस्त रिटर्न के लिए करें इन 5 म्युचुअल फंड में निवेश, एक्सपर्ट्स ने भी दी हरी झंडी

2021 में हुआ था तलाक

गौरतलब है कि बिल गेट्स ने साल 2021 में अपनी पत्नी मिलेंडा गेट्स से तलाक ले लिया था. उनकी यह शादी 27 साल चली थी. इस तलाक का ऐलान साल 2021 के अगस्त महीने में किया गया था. बिल गेट्स के तीन बच्चे हैं जिनके नाम जेनिफर गेट्स, फोएबे गेट्स और रोरी गेट्स हैं. लगभग साल भर की रिलेशनशिप के बाद भी अभी तक पाउला ने बिल के बच्चों से मुलाकात नहीं की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement