Advertisement

कौन हैं RS Sandhu? 2013 में जिस Air India 171 एयरक्राफ्ट की डिलिवरी ली थी अब उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की कर रहे जांच

AAIB ने अनुभवी पायलट और एअर इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ऑफ आपरेशन्स कैप्टन आर एस संधू को एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में डोमेन एक्सपर्ट नियुक्त किया है. जानें कौन हैं संधू और वह कितने अनुभवी हैं...

Latest News
कौन हैं RS Sandhu? 2013 में जिस Air India 171 एयरक्राफ्ट की डिलिवरी ली थी अब उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की कर रहे जांच

Captain RS Sandhu

Add DNA as a Preferred Source

पिछले महीने अहमदाबाद में हुई एअर इंडिया प्लेन क्रैश में चल रही जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AAIB ने अनुभवी पायलट और एअर इंडिया के पूर्व डायरेक्टर ऑफ आपरेशन्स कैप्टन आर एस संधू को डोमेन एक्सपर्ट नियुक्त किया है. हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि संधू ने इसके लिए हामी भी भर दी है. बता दें 12 जून 2025 को हुए प्लेन हादसे में 260 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. 

कैप्टन आरएस संधू कौन हैं?

कैप्टन आरएस संधू एअर इंडिया के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं और उन्हें एविएशन इंडस्ट्री में लगभग 39 साल का अनुभव है. उन्होंने एयर इंडिया के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स के तौर पर काम किया और 2013 की शुरुआत में बोइंग 787-8 बेड़े के लिए डेजिग्नेटेड एग्जामिनर रहे. फिलहाल अब वह एविज़ियोन नाम से एक एविएशन कंसल्टेंसी चलाते हैं. उनके लंबे अनुभव और तकनीकी ज्ञान (खासकर बोइंग 787 के मामले में) को देखते हुए संधू से उम्मीद की जा रही है कि वे इस जांच में विश्वसनीयता और गहराई लाएंगे.

पायलट यूनियन्स के टेक्निकल एक्सपर्ट की जरूरत पर चिंता जताए जाने के बाद संधू को इस जांच का हिस्सा बनाया गया है. एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए इंडिया) ने भी AAIB से बार-बार पायलटों को जांच में शामिल करने का आग्रह किया है.

संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच

AAIB ने जांच में मदद करने वाले दूसरे एक्सपर्ट्स के नामों का खुलासा नहीं किया है. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में इस जांच में पांच सदस्य शामिल हैं. एजेंसी के अनुसार जांच दल में पायलटिंग, इंजीनियरिंग, एविएशन मेडिसिल, साइकोलॉजी और फ्लाइट डेटा एनालिसिस जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी पेशेवर शामिल हैं.

एयर इंडिया दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में एएआईबी ने पाया कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजनों के ईंधन स्विच बंद कर दिए गए थे. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कैप्टन सुमीत सभरवाल से ईंधन बंद करने का कारण पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं. कैप्टन ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा नहीं किया था.

12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 260 लोग मारे गए. विमान एक हॉस्टल की इमारत से टकराया जिससे ज़मीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई. विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement