बिजनेस
Union Budget Live Telecast: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को आम बजट पेश कर रही हैं. इस बजट से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं. जानें बजट का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) शनिवार, 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से पहले वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और अपनी टीम के साथ फोटो सेशन भी कराएंगी. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री यह अपना दूसरा बजट पेश करेंगी. बजट से मिडिल क्लास, युवाओं और महिलाओं को ही नहीं हर सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं. इस बार वित्त मंत्री के पिटारे से सैलरी क्लास के लिए क्या निकलेगा, इसकी काफी चर्चा हो रही है. बजट का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं यहां जानें सारी डिटेल.
बजट से जुड़ी सारी डिटेल डॉक्यूमेंट्स में कहां देख सकते हैं?
बजट 2025-26 की घोषणा के बाद इससे जुड़े सभी दस्तावेज https://www.indiabudget.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे. यहां से सारी डिटेल देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Budget 2025: बजट से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में मिल गए 6.26 लाख करोड़
बजट का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
बजट का लाइव प्रसारण संसद टीवी पर किया जाएगा. वित्त मंत्री का भाषण लाइव संसद टीवी पर देख सकते हैं. इसके अलावा पीआईबी और सरकारी सोशल मीडिया हैंडल से भी वीडियो स्ट्रीमिंग की जाती है.
बजट का लाइव प्रसारण मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
बजट की पूरी जानकारी आपको मोबाइल पर भी मिल सकती है. इसके लिए आपको यूनियन बजट मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा. एप्पल और एंड्राइड यूजर्स दोनों ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं. यहां बजट की सारी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध रहेगी.
यह भी पढ़ें: 1947 से 2025 तक किस-किस वित्त मंत्री ने पेश किया केंद्रीय बजट, सूची पढ़कर बढ़ा लें अपना GK
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.