Advertisement

आप भी खोल सकते हैं बाबा रामदेव का पतंजलि स्टोर! जानिये क्या है फ्रेंचाइजी लेने का तरीका- कितना लगता है पैसा?

How to Start Patanjali Store: पतंजलि आपके बजट और जगह के हिसाब से अलग-अलग फॉर्मेट में स्टोर खोलने का मौका देता है. 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर आप स्टोर की शुरुआत कर सकते हैं.

Latest News
आप भी खोल सकते हैं बाबा रामदेव का पतंजलि स्टोर! जानिये क्या है फ्रेंचाइजी लेने का तरीका- कितना लगता है पैसा?

How to Open Patanjali Store: पतंजलि का नया सेंटर मौजूदा संचालित स्टोर से 3 KM की दूरी पर होना चाहिए. (Photo: AI) 

Add DNA as a Preferred Source

How to Start Patanjali Store: क्या आप भी नौकरी के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं पतंजलि स्टोर के बारे में. आप अपने गांव में भी पतंजलि स्टोर शुरू कर सकते हैं.बाबा रामदेव का पतंजलि आयुर्वेद आज भारत के सबसे तेजी से बढ़ते स्वदेशी ब्रांड्स में से एक है. आइये जानते हैं पतंजलि स्टोर खोलने के लिए कितनी जगह चाहिए होती है और इसके लिए कितने पैसे खर्च करने होते हैं? इसके साथ-साथ स्टोर के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है.

पतंजलि स्टोर खोलने के लिए, पतंजलि आयुर्वेद स्टोर पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या फिर ऑफिशियल एप्लीकेशन फॉर्म पोस्ट या ईमेल से हेड ऑफिस में जमा करना होता है. पतंजलि आपके बजट और जगह के हिसाब से अलग-अलग फॉर्मेट में स्टोर खोलने का मौका देता है. 

पतंजलि मेगास्टोर

पतंजलि का मेगास्टोर खोलने के लिए आपके पास कम से कम 2,000 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए. इसके लिए आपको 50 लाख रुपये से 1 करोड़ तक का निवेश करना पड़ता है. हालांकि यह अमाउंट शहर और अंदर के सेटअप पर निर्भर करता है. इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट 5,00,000 रुपये है जो रिफंडेबल होता है. इसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिये 2.5 लाख दिव्य फॉर्मेसी को और 2.5 लाख पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार में देना होगा.

पतंजलि चिकित्सालय

पतंजलि चिकित्सालय खोलने के लिए आपके पास कम से कम 650 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए. इसे खोलने के लिए आपको 20 से 25 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा. इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट 2,00,000 लाख रुपये है जो रिफंडेबल होता है. इसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिये 1 लाख दिव्य फॉर्मेसी को और 1 लाख पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार में देना होगा.

पतंजलि आरोग्य केंद्र

पतंजलि आरोग्य केंद्र खोलने के लिए आपके पास कमसे कम 350 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए. इसे खोलने के लिए आपको 10 से 10 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा. इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट 42 हजार रुपये है जो रिफंडेबल होता है. इसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिये 21 लाख दिव्य फॉर्मेसी को और 21 लाख पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार में देना होगा.

ग्रामीण आरोग्य केंद्र (रूरल)

ग्रामीण इलाके में पतंजलि आरोग्य केंद्र खोलने के लिए आपके पास कमसे कम 200 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए. इसे खोलने के लिए आपको 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा. इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट 18 हजार रुपये है जो रिफंडेबल होता है. इसे डिमांड ड्राफ्ट के जरिये 9 हजार रुपये दिव्य फॉर्मेसी को और 9 हजार पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार में देना होगा.

एप्लीकेशन का क्या है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस?

  • सबसे पहले आपको यह तय करना है कि आपको गांव का ग्रामीण सेंटर चाहिए, एक स्टैंडर्ड आरोग्य केंद्र, अस्पताल या फिर बड़ा मेगा स्टोर खोलने है.
  • इसके बाद पतंजलि आयुर्वेद वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करिये. आप इस एप्लकेशन फॉर्म को ऑनलाइन भी भर सकते हैं. अगर आपने ऑफलाइन मोड सेलेक्ट किया है तो फॉर्म को भरने के बाद उसे पतंजलि के हेड ऑफिस भेजना पड़ेगा.

किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • एप्लीकेंट का PAN कार्ड और आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ और ID प्रूफ
  • जगह के लिए ओनरशिप पेपर्स या रेंट/लीज एग्रीमेंट
  • GST रजिस्ट्रेशन और MSME सर्टिफिकेट
  • सेल्स रजिस्ट्रेशन कॉपी
  • दुकान की बताई जगह की 5–6 फोटो
  • पासपोर्ट-साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट की डिटेल्स 

जरूरी बातें

  • अपनी चुनी हुई कैटेगरी के हिसाब से दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फेवर में हरिद्वार में पेएबल जरूरी डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनाएं.
  • भरे हुए फॉर्म, अटैचमेंट और डिमांड ड्राफ्ट पोस्ट या ईमेल से पतंजलि के सेंट्रल ऑफिस, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार, या उनके ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर भेजें.
  • पतंजलि टीम फाइनल अप्रूवल देने से पहले आपकी लोकेशन की फिजिबिलिटी, मौजूदा स्टोर से दूरी (जैसे, मेगास्टोर के लिए मेट्रो एरिया में 2.5 KM या नॉन-मेट्रो एरिया में 3.5 KM), और बैकग्राउंड को देखेगी.
  • मेगा स्टोर पर इंस्टीट्यूट की तरफ से एक वैद्य अपॉइंट किया जाएगा. स्टोर ऑपरेटर को वैद्य को मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स देने होंगे.
  • मेगा स्टोर के ऑपरेटर को स्टोर पर बैठने, पीने, टॉयलेट वगैरह की फैसिलिटी अरेंज करनी होगी. 
  • वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मेगा स्टोर सिर्फ दिव्य फॉर्मेसी, पतंजलि आयुर्वेद और इंस्टीट्यूट से अप्रूव्ड प्रोडक्ट्स ही बेचेगा.
  • एप्लीकेंट किसी कोर्ट से दोषी ठहराया गया व्यक्ति नहीं होना चाहिए.
  • ग्रामीण आरोग्य केंद्र गांव के प्राइम लोकेशन या प्रमुख बाजार में ही खोले जाने चाहिए.
  • आवेदन करते समय यह ध्यान रखें कि नया सेंटर मौजूदा संचालित किसी भी नजदीकी केंद्र से 3 KM की दूरी पर होना चाहिए.
  • इन सभी केंद्रों पर केवल दिव्या फार्मेसी, पतंजलि आयुर्वेद की वस्तुएं ही बेची जा सकती हैं.

पतंजलि स्टोर के ऑनलाइन आवेदन का क्या है तरीका?

सबसे पहले पतंजलि आयुर्वेद की 'Official Website' पर जाना है. इसके बाद होम पेज पर 'Patanjali Store' लिंक पर क्लिक करना है. बस फिर आपके सामने पतंजलि स्टोर खोलने के लिए आवेदन फॉर्म खुल जायेगा. अब आपको आवेदन फॉर्म को भरकर पूरी जानकारी देनी होगी. इसमें आपको पतंजलि स्टोर के लिए जगह, इन्वेस्टमेंट, स्टोर का एरिया जैसी जानकारी देनी होगी.   
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement