बिजनेस
भारत का हेल्थकेयर सेक्टर वॉल स्ट्रीट इन्वेस्टर्स का पसंदीदा हब बनता जा रहा है. पिछले पांच साल में इसमें 10 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट हो चुका है, जानें फिर भी कैसे आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है सस्ता इलाज...
भारत का हेल्थकेयर सेक्टर इन दिनों दुनिया के बड़े इन्वेस्टर्स की रडार पर है. कंसल्टेंसी फर्म ईवाई के आंकड़ों के मुताबिक, ब्लैकस्टोन, केकेआर, टीपीजी, जनरल अटलांटिक और टेमासेक जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स पिछले पांच साल में भारत के हॉस्पिटल चेन में हिस्सेदारी खरीदने में लगभग 10 बिलियन डॉलर (96,42,87,500 रुपये) खर्च कर चुके हैं.
इन्वेस्टमेंट के इस पैसे से नए अस्पताल बन रहे हैं, पहले से मौजूद अस्पतालों का विस्तार हो रहा है और एडवांस्ड मेडिकल टेक्निक पर बड़ा इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है. इस तेजी के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि क्या अस्पतालों में बढ़ती प्राइवेट इक्विटी देश के हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत कर रही है या फिर इलाज आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है.
पिछले पांच साल में भारत के हॉस्पिटल चेन में किए गए इन्वेस्टमेंट ने देश के बिखरे हुए हेल्थकेयर मार्केट को तेजी से बदल दिया है. छोटे और इंडिपेंडेंट हॉस्पिटल बड़े हेल्थकेयर चेन का हिस्सा बन रहे हैं और बड़े हॉस्पिटल ग्रुप अलग-अलग शहरों में अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं.
प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स भारत के हॉस्पिटल मार्केट में इसलिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं क्योंकि एक तरफ यहां हॉस्पिटल और बेड की बड़ी कमी है और दूसरी तरफ लोगों की इनकम और गंभीर बीमारियों के इलाज की मांग लगातार बढ़ रही है. कैंसर, हार्ट डिजीज, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और दूसरी सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं की मांग बढ़ने से अस्पतालों के लिए कमाई का बड़ा मार्केट तैयार हुआ है.
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत में प्रति 1,000 लोगों पर महज 1.3 अस्पताल बेड ही उपलब्ध हैं. विकसित देशों की तुलना में यह आंकड़ा काफी कम है. 2021 में पॉलिसीमेकर्स ने करीब 600 हॉस्पिटल प्रोजेक्ट की पहचान की थी जिसके लिए 32 अरब डॉलर के इन्वेस्टमेंट की जरूरत बताई गई थी. ऐसे में भारत को आने वाले सालों में अस्पतालों और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी इन्वेस्टमेंट की जरूरत है.
अस्पताल ऐसा मार्केट है जिसमें शुरुआत में बड़ी पूंजी लगती है, लेकिन अस्पताल की क्षमता, डॉक्टरों की टीम और मरीजों का आधार तैयार होने के बाद लंबे समय तक बढ़िया इनकम हासिल की जा सकती है. भारत का हॉस्पिटल मार्केट लंबे समय तक काफी बिखरा हुआ रहा है. इस वजह से प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स ने अलग-अलग शहरों में मौजूद हॉस्पिटल्स को खरीदकर उन्हें बड़े चेन से जोड़ने की स्ट्रैटजी अपनाई.
प्राइवेट इक्विटी के पैसे से चलने वाले हॉस्पिटल्स के पास फिर भी देश के कुल हॉस्पिटल बेड का 5% से भी कम हिस्सा है. इसके बावजूद इनकी मौजूदगी उन जगहों में ज्यादा है जहां इलाज का खर्च और अस्पतालों का मार्जिन ज्यादा होता है. कैंसर के इलाज, कार्डियक केयर, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और दूसरी हाई-एंड मेडिकल सर्विसेस में इनकी मौजूदगी तेजी से बढ़ी है.
ईवाई पार्थेनॉन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में सिंगल स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑपरेटर्स के रेवेन्यू और EBITDA मार्जिन में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई. अस्पतालों में ऑक्यूपेंसी भी मजबूत रही और प्रति ऑक्यूपाइड बेड आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे साफ है कि अस्पताल कारोबार में इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी सिर्फ भविष्य की उम्मीद पर ही आधारित नहीं है बल्कि अभी भी कंपनियों का फाइनेंशियल प्रदर्शन बेहद मजबूत है.
केकेआर की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी: केकेआर का भारत के हॉस्पिटल मार्केट में कारोबार इस बदलाव का एक बड़ा उदाहरण है. जुलाई 2024 में केकेआर ने केरल के बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में इन्वेस्टमेंट किया था. ईवाई के साल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, इस सौदे में केकेआर ने 300 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट करके 70 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी. इन्वेस्टमेंट के समय अस्पताल में 1,000 के आसपास बेड थे. इसके बाद एक्विजिशन और एक्सपेंशन के जरिए कारोबार को तेजी से बढ़ाया गया.
केकेआर ने साल 2026 में भी भारत के हेल्थकेयर मार्केट में अपना दांव बढ़ाया. अगस्त में उसने स्वीडन की मेडिकवर एबी के भारतीय अस्पताल कारोबार को 1.4 बिलिडन डॉलर में खरीदने के लिए समझौता किया. मेडिकवर इंडिया के पास 24 अस्पताल और लगभग 4,800 बेड हैं.
केकेआर इससे पहले भी भारत के अस्पताल कारोबार में सफल निवेश कर चुका है. उसने अभय सोई की रेडियंट लाइफ केयर की मदद की थी और मैक्स हेल्थकेयर के साथ मर्जर में भूमिका निभाई थी. साल 2022 में मैक्स हेल्थ केयर से केकेआर का बाहर निकलना इंडस्ट्री में एक सफल हॉस्पिटल इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखा जाता है.
टेमासेक की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी: केकेआर के बाद अब टेमासेक के इन्वेस्टमेंट पर आते हैं. टेमासेक ने साल 2017 में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज में इन्वेंस्ट किया था. जुलाई 2026 में कंपनी के आईपीओ के दौरान हिस्सेदारी की आंशिक बिक्री के बाद इसके इन्वेस्टमेंट पर 10 गुना तक रिटर्न मिलने का अनुमान है. भारत के प्राइवेट मार्केट पर न्यूज और डेटा देने वाली एजेंसी वीसीसर्कल के मुताबिक, इस इन्वेस्टमेंट से करीब 30 प्रतिशत इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न हासिल हुआ है.
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का अनुमान है कि भारत में प्राइवेट हॉस्पिटल का रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2027 में बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगा. इसकी सबसे बड़ी वजह ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज करने की क्षमता और प्रति बिस्तर एवरेज रेवेन्यू में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है.
अस्पतालों में इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है और इससे उनकी क्षमता भी बढ़ रहा है. साथ ही इन्वेस्टर्स को बढ़िया रिटर्न भी मिल रहा है लेकिन क्या इसका फायदा मरीजों को भी मिल पा रहा है? यह सवाल उठना लाजिमी है. अगस्त 2026 में संसद में पेश हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर की स्टैंडिंग कमिटी की रिपोर्ट ने प्राइवेट हॉस्पिटल्स में इलाज की बढ़ती लागत पर गंभीर चिंता जताई थी. कमिटी ने प्राइवेट और गवर्नमेंट दोनों फील्ड में हेल्थकेयर सर्विस की अफॉर्डिबिलटी और एक्सिसिबिलटी को स्टडी किया. संसद की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल इंफ्लेशन 13 प्रतिशत तक पहुंच चुका है.
भारत के सांसदों के एक पैनल के मुताबिक, प्राइवेट अस्पतालों के इलाज की औसत लागत सरकारी अस्पताल से पांच से 10 गुना ज्यादा होती है. सबसे बड़ा अंतर तो कैंसर केयर, कार्डिएक ट्रीटमेंट, किडनी फेल्योर और मेटेरनिटी सर्विस में आता है.
इलाज महंगा होने पर बीमा कंपनियों के क्लेम खर्च बढ़ते हैं. इसके बाद प्रीमियम बढ़ाने का दबाव आता है. अगर किसी परिवार का बीमा कवरेज पर्याप्त नहीं है तो महंगे इलाज का बड़ा हिस्सा उसे अपनी जेब से देना पड़ सकता है. गंभीर बीमारी की स्थिति में यही खर्च किसी परिवार की कई साल की बचत खत्म कर सकता है.
जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के हेल्थ इंश्योरेंस इलोसिस्टम्स एंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सीईओ एस प्रकाश बताते हैं कि प्राइवेट इक्विटी फंड के इन्वेस्टमेंट से मिलने वाले सभी फायदों के बावजूद हमें भारी टैक्स चुकाना पड़ता है.
प्राइवेट अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच भी तनाव बढ़ रहा है. बीमा कंपनियों का आरोप है कि कुछ अस्पताल इलाज, मेडिकल कंज्यूमेबल्स और दूसरी सेवाओं के बिल जरूरत से ज्यादा बढ़ा देते हैं. उनका यह भी कहना है कि मरीजों को कई बार महंगी प्रक्रियाओं और तकनीकों की ओर ले जाया जाता है, जबकि यह पक्का नहीं होता कि मरीज को इससे फायदा मिलेगा या नहीं.
अस्पतालों की दलील अलग है. उनका कहना है कि आधुनिक मशीनें, रोबोटिक सर्जरी, नई दवाएं, इम्प्लांट सस्ते नहीं होते. इनमें खर्च के लिए अस्पतालों को रेवेन्यू की जरूरत होती है. उनका तर्क है कि अगर मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज देना है तो उसकी लागत को भी ध्यान में रखना होगा.
एको जनरल इंश्योरेंस के सीईओ अनिमेष दास के मुताबिक, 'जब तक बीमा कंपनी शामिल होती है, तब तक बीमारी का पता चल चुका होता है, इलाज का चुनाव हो चुका होता है और आखिर में बीमा कंपनी को ही बिल का भुगतान करना पड़ता है.' उन्होंने कहा- 'हेल्थकेयर में असली लड़ाई इस बात को लेकर है कि मरीज पर सबसे ज्यादा हक किसका है. '
दास के मुताबिक, 'भारत में इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है और बीमा को सस्ता बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है. अगर इकोनॉमी में सुधार नहीं होता तो इसका सबसे बढ़ा नुकसान उस मिडिल क्लास को होगा जो सरकारी मदद पाने के योग्य नहीं हैं और महंगे इलाज का खर्च भी नहीं उठा सकते.'
केरल के कानाटे हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्टेट यूनिट के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बेनावेन ने बताया कि भारत के हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा बदलाव ऑपरेशन थिएटर के अंदर नहीं बल्कि हॉस्पिटल के बोर्ड रूम में हुआ है. अस्पतालों और डॉक्टरों का इलाज के आधार पर नहीं बल्कि इस आधार पर मूल्यांकन किया जाता है कि वे हर बेड पर कितना रेवेन्यू कमा रहे हैं. ऐसे में उन पर ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू कमाने का बोझ बढ़ गया है.