Advertisement

इस कंपनी ने किया करोड़ों निवेशकों को मालामाल, 1 के बदले दिए 3 शेयर

एक रिटेल चेन ब्रांड ने अपने शेयरधारकों को शानदार तोहफा देते हुए बोनस शेयर जारी किए हैं. इस फैसले से उन निवेशकों को बड़ा फायदा मिला है, जिन्होंने रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिए थे.

Latest News
इस कंपनी ने किया करोड़ों निवेशकों को मालामाल, 1 के बदले दिए 3 शेयर

एक रिटेल चेन ब्रांड ने अपने शेयरधारकों को शानदार तोहफा देते हुए बोनस शेयर जारी किए हैं.

Add DNA as a Preferred Source

रिटेल सेक्टर की जानी-मानी कंपनी V Mart ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है. कंपनी ने 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए हैं. यानी जिन लोगों के पास 1 शेयर था, उन्हें अब 3 और शेयर मुफ्त में मिले हैं. इससे निवेशकों में खुशी की लहर है.

23 जून 2025 थी रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने यह बोनस शेयर उन्हीं निवेशकों को दिए हैं जिनके पास 23 जून 2025 तक V-Mart के शेयर थे. दरअसल, यही तारीख रिकॉर्ड डेट थी, यानी इसी दिन तक जिन लोगों के पास कंपनी के शेयर थे, वही इस बोनस के हकदार बने.

कंपनी की पेड-अप पूंजी में हुआ इजाफा

V-Mart ने प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि उसने 5,95,30,353 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए हैं. बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल बढ़कर 79.37 करोड़ रुपये हो गई है. अब कंपनी के पास कुल 7,93,73,804 शेयर हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है.

बोनस शेयरों के क्या होंगे अधिकार?

जो बोनस शेयर निवेशकों को दिए गए हैं, वे हर तरह से मौजूदा शेयरों के बराबर होंगे. इसका मतलब है कि नए शेयरधारकों को भी वोटिंग का अधिकार, लाभांश और अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी जो पहले से मौजूदा शेयरों को मिलती हैं.

बोनस शेयर क्या होते हैं?

बोनस शेयर वे शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मुनाफे में से बिना किसी अतिरिक्त कीमत के शेयरधारकों को देती है. ये निवेशकों की होल्डिंग के अनुपात में बांटे जाते हैं. इससे कंपनी के शेयर की संख्या तो बढ़ती है, लेकिन कंपनी की कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होता. हां, इससे शेयर की लिक्विडिटी यानी बाजार में उपलब्धता जरूर बढ़ती है.

V-Mart के शेयर का हाल

इस खबर के वक्त V-Mart का शेयर 1.01% गिरकर 914.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि कंपनी ने लंबे समय में अच्छा रिटर्न दिया है. पिछले 5 साल में कंपनी ने 113.82% का रिटर्न दिया. पिछले 1 साल में निवेशकों को 29.15% का फायदा हुआ.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement