बिजनेस
UPI Payment Rules: 1 अप्रैल 2025 से UPI नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NPCI ने इससे जुड़े कई नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
UPI Payment New Rules: अगर आप डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. 1 अप्रैल 2025 से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से जुड़े नए दिशा-निर्देश लागू करने की घोषणा की है. इन नए नियमों के तहत, अगर किसी UPI यूजर का बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लंबे समय तक इनएक्टिव रहता है, तो उसकी UPI आईडी भी अपने आप अनलिंक हो जाएगी. नई व्यवस्था के तहत, मोबाइल नंबर बदलने या बंद होने पर UPI ट्रांजेक्शन करने में परेशानी आ सकती है. इसलिए सभी UPI यूजर्स को जल्द से जल्द अपने बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जांच करनी चाहिए और उसे अपडेट रखना चाहिए.
NPCI के नए नियमों के अनुसार, अब हर UPI यूजर का बैंक में वेरिफाइड मोबाइल नंबर ही उसकी UPI आईडी के रूप में काम करेगा. इसके अलावा:
इन नए नियमों का उद्देश्य UPI ट्रांजेक्शन को अधिक सुरक्षित बनाना और धोखाधड़ी को कम करना है. इसलिए सभी UPI यूजर्स को अपने बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट रखना चाहिए ताकि उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.