Advertisement

Business Idea: 50,000 से शुरू होने वाले 7 बिजनेस, जो 5 साल में बना सकते हैं करोड़पति!

अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए लाखों रुपये की पूंजी होना जरूरी नहीं है, बल्कि एक सही विजन और सॉलिड प्लानिंग की जरूरत होती है.

Latest News
Business Idea: 50,000 से शुरू होने वाले 7 बिजनेस, जो 5 साल में बना सकते हैं करोड़पति!

कम लागत वाले बिजनेस (Image Source- Pixabay)

Add DNA as a Preferred Source

आज हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है, लेकिन कई बार लोग ये सोचकर रूक जाते हैं कि बिजनेस के लिए लाखों-करोड़ों रुपये की जरूरत होगी. हालांकि असल में ऐसा नहीं है, कई बड़े बिजनेसमैन ने बहुत छोटे निवेश से शुरू किया था और आज कामयाब हैं. 

अगर आपके पास सही विजन, कड़ी मेहनत और धैर्य है, तो मात्र 50,000 रुपये निवेश से भी आप ऐसा स्टार्टअप खड़ा कर सकते हैं जो अगले 5 साल में आपको मालामाल कर दे. फोर्ब्स, स्टार्टअप इंडिया के बिजनेस ग्रोथ डेटा के आधार पर आपको ऐसे ही 7 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज के बारे में बताते हैं.

1. क्लाउड किचन 

अपने घर के किचन से खाना बनाने का बिजनेस यानी क्लाउड किचन आजकल ट्रेंड में है. क्योंकि जोमैटो और स्विगी के दौर में आज आपको कोई बड़ा रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत नहीं है. आप घर से शुरूआत कर सकते हैं. आप अच्छे बर्तन, पैकेजिंग मटीरियल और शुरुआती राशन ₹50,000 में आसानी से खरीद सकते हैं. अगर लोगों को आपके हाथ के खाने का स्वाद पसंद आ गया, तो ऑनलाइन ऑर्डर्स बढ़ते चले जाएंगे और ये बिजनेस कुछ ही सालों में करोड़ों का टर्नओवर दे सकता है.

2. डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी  

इस डिजिटल दौर में आज छोटे से लेकर बड़े हर बिजनेस को ऑनलाइन कस्टमर्स की जरूरत होती है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग भी डिमांड में है. अगर आपको सोशल मीडिया हैंडलिंग, एसईओ या ग्राफिक डिजाइनिंग आती है, तो आप एक लैपटॉप और अच्छे इंटरनेट के साथ यह काम शुरू कर सकते हैं. शुरुआत में फ्रीलांसरों की टीम बनाकर आप कंपनियों के प्रोजेक्ट्स ले सकते हैं. जैसे-जैसे क्लाइंट्स बढ़ेंगे, आपकी एजेंसी करोड़ों का बिजनेस करने लगेगी.

3. कस्टमाइज्ड गिफ्ट और प्रिंटिंग बिजनेस  

टी-शर्ट, मग, फोन कवर और डायरी पर कस्टमाइज्ड प्रिंटिंग का क्रेज युवाओं में बहुत ज्यादा है. ₹50,000 के बजट में एक बेसिक हीट प्रेस मशीन और रॉ मटीरियल आसानी से आ जाता है. सोशल मीडिया पर पेज बनाकर आप सीधे ग्राहकों को टारगेट कर सकते हैं. कॉरपोरेट कंपनियों से बल्क ऑर्डर मिलने पर यह काम रातों-रात बड़ा बन जाता है.

4. ड्रॉपशिपिंग और ई-कॉमर्स  

इस बिजनेस की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कोई इन्वेंट्री या स्टॉक खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होती. आप एक वेबसाइट या सोशल मीडिया स्टोर बनाते हैं, सप्लायर के प्रोडक्ट्स को वहां लिस्ट करते हैं और ऑर्डर आने पर सप्लायर सीधे कस्टमर को सामान भेज देता है. आपका काम सिर्फ मार्केटिंग करना होता है. सही प्रोडक्ट्स चुनने पर 5 साल में यह आपको ग्लोबल लेवल का बिजनेसमैन बना सकता है.

5. ऑर्गेनिक और होममेड प्रोडक्ट्स  

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से परेशान होकर लोग अब होममेड और ऑर्गेनिक चीजों की तरफ बढ़ रहे हैं. आप घर पर बने ऑर्गेनिक साबुन, मोमबत्तियां, हर्बल हेयर ऑयल या अचार-मसालों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. ₹50,000 में इसकी बेहतरीन शुरुआत हो सकती है. शुद्धता और अच्छी ब्रांडिंग के दम पर यह बिजनेस बहुत तेजी से स्केल करता है.

6. ऑनलाइन कोचिंग और स्किल शेयरिंग प्लेटफॉर्म

अगर आप किसी विषय, जैसे कोडिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, गिटार या फिटनेस, में एक्सपर्ट हैं, तो आप अपनी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर सकते हैं. आपको बस एक अच्छे कैमरे वाला फोन, माइक और लाइटिंग की जरूरत होगी. जब आपके पास स्टूडेंट्स का बेस बड़ा हो जाता है, तो आप अपने रिकॉर्डेड कोर्सेज बेचकर बिना किसी अतिरिक्त लागत के करोड़ों रुपये कमा सकते हैं.

7. इवेंट और वेडिंग प्लानिंग

भारत में शादियों और त्योहारों पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है. इवेंट प्लानिंग के लिए आपको किसी बड़ी दुकान की जरूरत नहीं होती, बल्कि आपका नेटवर्क और मैनेजमेंट स्किल काम आती है. ₹50,000 का इस्तेमाल आप अपनी वेबसाइट, विजिटिंग कार्ड्स और शुरुआती वेंडर्स को एडवांस देने के लिए कर सकते हैं. एक बार मार्केट में नाम होने के बाद आपको बड़े-बड़े बजट के इवेंट्स मिलने लगते हैं.

करोड़पति बनने का गणित

इनमें से कोई भी बिजनेस आपको पहले दिन अमीर नहीं बनाएगा. पहले 1-2 साल आपको ब्रांड बनाने और कस्टमर का भरोसा जीतने में लगेंगे. लेकिन जब आपका बिजनेस मॉडल सेट हो जाता है और आप इसे धीरे-धीरे री-इन्वेस्ट करके बड़ा करते हैं, तो कंपाउंडिंग के जादू से 5 साल का समय फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए काफी होता है.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement