Advertisement

Business Idea: ऐसे 10 बिजनेस जिन्हें महिलाएं घर बैठे कर सकती हैं शुरू, निवेश ₹20,000 से कम!

ऐसे कई शानदार होम-बेस्ड बिजनेस आइडियाज हैं जिन्हें आप मात्र ₹20,000 या उससे भी कम के निवेश में अपने घर से शुरू कर सकती हैं.

Latest News
Business Idea: ऐसे 10 बिजनेस जिन्हें महिलाएं घर बैठे कर सकती हैं शुरू, निवेश ₹20,000 से कम!

घर से शुरू करें ये 10 बिजनेस (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

आज के दौर में हर महिला का सपना होता है कि वो आत्मनिर्भर बने, उसकी भी एक अलग पहचान हो. ऐसे में बिजनेस शुरू करना एक बेहतरीन जरिया हो सकता है. कई महिलाओं को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा निवेश या बड़े ऑफिस के लिए जगह की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. आप सिर्फ अपने हुनर और बहुत ही कम बजट के साथ घर पर बैठकर भी अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं.  

पीएम मुद्रा योजना के आंकड़े, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया के डेटा और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट की रिपोर्ट के आधार पर हमने ऐसे 10 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज चुने हैं जिन्हें महिलाएं सिर्फ ₹20,000 या उससे भी कम के निवेश में अपने घर से शुरू कर सकती हैं. 

1. होम कैटरिंग या टिफिन सर्विस

अगर आपके हाथ के खाने की तारीफ पूरा परिवार करता है, तो आप इसे अपना बिजनेस बना सकती हैं. आजकल दफ्तर जाने वाले सिंगल लोगों और छात्रों को घर के साफ-सुथरे खाने की बहुत जरूरत होती है. शुरुआती निवेश सिर्फ राशन और टिफिन बॉक्स खरीदने में होगा, जो ₹5,000 से ₹10,000 के बीच आसानी से हो जाता है.

2. ट्यूशन या ऑनलाइन कोचिंग

अगर आपको किसी विषय की अच्छी समझ है, तो घर पर बच्चों को पढ़ाना सबसे सुरक्षित और आसान काम है.अगर आप चाहें तो जूम या गूगल मीट जैसे ऐप्स के जरिए ऑनलाइन क्लासेस भी ले सकती हैं. इसमें निवेश लगभग शून्य है, बस आपके पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और स्मार्टफोन या लैपटॉप होना चाहिए.

3. क्लाउड बेकरी (होम बेकिंग)

केक, पेस्ट्री और कुकीज का क्रेज कभी कम नहीं होता. अगर आपको बेकिंग का शौक है, तो आप घर से ही ऑर्डर पर केक बनाना शुरू कर सकती हैं. एक अच्छे ओवन और बेकिंग के सामान के लिए ₹15,000 तक का खर्च आएगा. सोशल मीडिया पर पेज बनाकर आप अपने पड़ोस और शहर से ऑर्डर ले सकती हैं.

4. रीसेलिंग बिजनेस  

आजकल मीशो या ग्लोरोड जैसे प्लेटफॉर्म्स की मदद से जीरो इन्वेस्टमेंट रीसेलिंग बहुत पॉपुलर हो रही है. इसके अलावा, आप थोक बाजार से ₹10,000-₹15,000 के कुर्तियां, सूट या आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाकर अपने वॉट्सऐप ग्रुप्स और इंस्टाग्राम के जरिए बेच सकती हैं. इसमें दुकान का कोई किराया नहीं देना होता.

5. हैंडमेड सोप और कॉस्मेटिक्स मेकिंग

केमिकल-फ्री और ऑर्गेनिक चीजों की डिमांड आजकल बहुत ज्यादा है. आप घर पर ही नेचुरल साबुन, लिप बाम या बॉडी स्क्रब बनाना सीख सकती हैं. इसके रॉ मटेरियल और सांचे आदि खरीदने में ₹8,000 से ₹12,000 का खर्च आता है. आकर्षक पैकेजिंग के साथ इसे ऑनलाइन बेचा जा सकता है. 

6. कस्टमाइज्ड गिफ्ट और क्राफ्ट्स 

शादी, जन्मदिन या त्योहारों पर लोग आजकल रेडीमेड की जगह कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स, जैसे नाम लिखे कप, फोटो फ्रेम, रेजिन आर्ट, या हाथ से बनी डायरियां, पसंद करते हैं. अगर आप क्रिएटिव हैं, तो ₹5,000 से ₹10,000 के सामान के साथ यह काम शुरू कर सकती हैं.

7. यूट्यूब चैनल या ब्लॉगिंग

अगर आपके पास कुकिंग, सिलाई, ब्यूटी टिप्स, गार्डनिंग या पैरेंटिंग से जुड़ा कोई खास हुनर है, तो आप अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर सकती हैं. इसमें कोई निवेश नहीं है, जैसे-जैसे आपके व्यूज और सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे, आपकी कमाई शुरू हो जाएगी.

8. टेलरिंग और फैशन डिजाइनिंग

कपड़ों की सिलाई और डिजाइनिंग का काम हमेशा डिमांड में रहता है. अगर आपको सिलाई आती है, तो आप एक अच्छी सिलाई मशीन ₹8,000 से ₹12,000 में खरीदकर घर के एक कोने से बुटीक शुरू कर सकती हैं. बाद में आप इसमें कुछ अन्य महिलाओं को भी जोड़ सकती हैं.

9. कंटेंट राइटिंग या ट्रांसलेशन

अगर आपकी हिंदी, अंग्रेजी या किसी क्षेत्रीय भाषा पर अच्छी पकड़ है, तो आप कंपनियों या वेबसाइट्स के लिए घर बैठे आर्टिकल्स लिख सकती हैं. फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स जैसे अपवर्क या फ्रीलांसर पर इसके बहुत काम मिलते हैं. इसके लिए बस एक लैपटॉप और इंटरनेट की जरूरत होती है.

10. अचार और मसालों का बिजनेस 

बाजार के मिलावटी मसालों और प्रिजर्वेटिव वाले अचार के बजाय लोग अब शुद्ध घरेलू सामान ढूंढते हैं. आप घर के पिसे मसाले, पापड़ या पारंपरिक अचार बनाकर छोटे पैकेट में बेच सकती हैं. इसमें शुरुआती निवेश ₹5,000 से भी कम होता है.

ये भी पढ़ें- Business Idea: भारत के 7 ऐसे बिजनेस जिनमें आज भी बेहद कम है कंपटीशन! और कमाई लाखों में

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement