Advertisement

Gold Silver Price:अब फिर से आया सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल, 13200 रुपये चढ़ गई चांदी, जानें क्यों बढ़ते जा रहे हैं दाम

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध और शेयर बाजार है, जहां से निकलकर निवेशक अपने पैसे सुरक्षित करने के लिए जमीन में निवेश कर रहे हैं.

Latest News
Gold Silver Price:अब फिर से आया सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल, 13200 रुपये चढ़ गई चांदी, जानें क्यों बढ़ते जा रहे हैं दाम

Credit Media- AI

Add DNA as a Preferred Source

सोने और चांदी की कीमतों में ए​क बार फिर से बढ़ने लगी है. इनके दामों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है. आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 270 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम 1,55,130 रुपये प्रति 10 पहुंच गये हैं. वहीं चांदी की चमक भी तेज हो गई है. आइए जानते हैं सोने चांदी के दाम, क्यों तेजी से इनमें हो रही बढ़ोतरी...

ये है 22 और 18 कैरेट के सोने की कीमत

आज 22 कैरेटे सोने की कीमतों में 250 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ आज 10 ग्राम सोने के दाम 1,42,200 रुपये हो गये हैं. वहीं 18 कैरेट के सोने में 210 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद सोने के दाम 1,16,350 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गये हैं. 

सोने-चांदी में लगातार हो रही बढ़ोतरी

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले तीन दिनों में सोने के दाम 5800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गये हैं. वहीं 8 दिन यह आकड़ा 8444 से 8644 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है. इस तेजी की वजह से ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है.वहीं चांदी की बात करें तो पिछले 3 दिनों में चांदी के दाम 13,200 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गये हैं. वहीं पांच दिनों में 15,435 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी के साथ चांदी की कीमत 2,55000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. 

क्यों तेजी से बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमत

एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने चांदी की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध है. इस सैन्य टकराव का प्रवाभ वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है. अनिश्चितता की इस घड़ी में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे बाजारों से पैसे निकालकर सोने में निवेश कर रहे हैं. इसकी वजह से ही सोने के दाम बढ़ रहे हैं. कीमतें इसलिए भी बढ़ी हैं क्योंकि अमेरिका में रोजगार आंकड़े और स्थिर महंगाई के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement