Advertisement

Forbes List में चमका इन भारतीय महिलाओं का सितारा, जानें क्या करती हैं काम 

Forbes List सेल की चेयरपर्सन, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और होनासा कंज्यूमर की को-फाउंडर एवं तथा चीफ इनोवेशन ऑफिसर शामिल हैं.

Forbes List में चमका इन भारतीय महिलाओं का सितारा, जानें क्या करती हैं काम 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Forbes के नवंबर अंक में प्रकाशित 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची में तीन भारतीयों को शामिल किया गया है. इस सूची में उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. इस लिस्ट सेल की चेयरपर्सन, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और होनासा कंज्यूमर की को फाउंडर तथा चीफ इनोवेशन ऑफिसर शामिल हैं. 

इन तीन भारतीय महिला उद्यमियों को मिली जगह 
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन सोमा मंडल को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. वहीं दूसरी ओर एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर भी इस लिस्ट जगह बना पाई हैं. होनासा कंज्यूमर की को फाउंडर तथा चीफ इनोवेशन ऑफिसर गजल अलघ के नाम शामिल हैं. गजल टीवी में आने वाले शो शार्क इंडिया की एक शार्क भी हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले स्टार्टअप्स में निवेश करती हैं. देश में यह शो काफी पॉपुलर भी हैं. 

इन 10 कारणों की वजह से Digital Rupee बन सकता है Indian Economy का भविष्य 

लिस्ट में इन देशों की महिला उद्यमी भी शामिल 
फोर्ब्स की ओर से मंगलवार को एक बयान में कहा कि लिस्ट में शामिल कुछ महिलाएं शिपिंग, रियल स्टेट और निर्माण जैसे सेक्टर्स में काम कर रही हैं, जबकि अन्य प्रौद्योगिकी, दवा और जिंस जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर रही हैं. सूची में शामिल अन्य महिलाएं ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान और थाईलैंड से हैं. दुनियाभर की इन 20 महिलाओं ने कोविड काल में अपने कारोबार में काफी बढ़ाया और देश की इकोनॉमी को बढ़ाने में योगदान भी दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement