Advertisement

बकाया वेतन पर मचा घमासान, TCS कर्मचारी का अनोखा विरोध, TATA को देनी पड़ी सफाई

IT COMPANY टाटा कंसल्टेंसी सर्विस्ज (TCS) के एक कर्मचारी सौरभ मोरे की फुटपाथ पर सोते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें उन्होंने अपनी सैलरी की बकाया राशी का मांग को लेकर कंपनी के पुणे ऑफिस के बाहर किया विरोध.आइए जानते हैं...

Latest News
बकाया वेतन पर मचा घमासान, TCS कर्मचारी का अनोखा विरोध, TATA को देनी पड़ी सफाई
Add DNA as a Preferred Source

IT कंपनी TCS के कर्मचारी सौरभ मोरे ने अपनी बकाया सैलरी को लेने की मांग को लेकर ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन जिसमें उनकी फुटपाथ पर सोते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है. सौरभ मोरे की इस तस्वीर में वह अपने बैग को तकिये की तरह सर के नीचे रखा हुआ और उनके साइड में लेटर भी रखा हुआ है. जिसके बाद अब इस पर कंपनी का बयान सामने आया है.

आखिर क्या लिखा है TCS कर्मचारी के पत्र में ?

उनके लेटर में लिखा था, 'मैंने 29 जुलाई को TCS पुणे ऑफिस में रिपोर्ट किया था और मेरी ID  अल्टीमैटिक्स और TCS सिस्टम पर लॉग इन नहीं है,और मुझे मेरी सैलरी नहीं मिली है,जिसकी पुष्टी 30 जुलाई को बैठक में की गई थी. बैठक में उन्हें यह बताया गया कि उन्हें 31 जुलाई को सैलरी मिल जाएगी. सौरभ ने पत्र में आगे लिखा  'मैंने HR को बताया था कि मेरे पास पैसे नहीं है लेकीन HR ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया इसलिए मुझे मजबुर होकर फुटपाथ पर सोना पड़ा.'

क्या कहा फोरम फॉर आईटी एम्पलॉइज ने 

FITE ने अपने TWITER पर एक बयान में कहा, 'हम पुणे के TCS कंपनी के बाहर अपने बकाया वेतन के विरोध कर रहे कर्मचारी के साथ में खड़े है.' FITE ने बयान में आगे कहा है हालांकि, सैलरी में देरी और नौकरी से जुड़े मामले की भी नियमित रुप से कर्मचारी कार्यलय में सूचना दी जानी चाहिए'.उन्होंने बयान में यह भी कहा है कि 'कानूनी मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके अधिकार भारतीय श्रम कानूनों के तहत संरक्षित हैं.

TCS ने जवाब क्या दिया ?

TCS ने इस घटना की स्वीकृती देते हुआ कहा कि काम में अवैध रुप से अनुपस्थिती रहने कि वजह से सौरभ की सैलरी रोक दी थी. TCS ने FITE को दिए बयान में कहा 'यह अनाधिकृत अनुपस्थित का मामला है. मानक प्रक्रिया के अनुसार, इस अवधि के दौरान सैलरी भुगतान निलंबित कर दिया गया था. 'कंपनी ने बयान में कहा हमने फिलहाल उन्हें आवास उपलब्ध करा दिया है.


यह भी पढ़ें: हे भगवान! मृतक मां के खाते में 100135600000000000100235600000000299 रुपये जमा हुए, 36 अंकों की रकम देखकर बेटा हैरान, जांच शुरू


यूजर्स की प्रतिक्रिया से भरा सोशल मीडिया 

TCS कंपनी के इस वायरल तस्वीर को देखकर काफी सोशल मीडिया यूजर्स ने टीसीएस के कर्मचारी सौरभ के प्रति अपनी भावना को बताते हुए खा है की बहुत दुर्भाग्य की बात है कि टीसीएस ने अपने उन मूल्य को खो दिया जिनके लिए टाटा ग्रुप कभी खड़ा था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement