Advertisement

Big Rule Change from Today: ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग में आज से लागू हुआ एक और बदलाव

15 जुलाई से काउंटर से तत्काल टिकट लेने पर भी आपको आधार वेरिफाई करना होगा. रेलवे ने 1 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए Aadhaar OTP Verification को अनिवार्य कर दिया था.

Big Rule Change from Today: ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग में आज से लागू हुआ एक और बदलाव

Rules for Preparation of Indian Railway Ticket Charts

Add DNA as a Preferred Source

Tatkal Ticket Rule Change: रेलवे ने आज से किसी भी तरीके से बुक किए जाने वाले तत्काल टिकट के लिए Aadhaar OTP Verification अनिवार्य कर दिया है. ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने वालों के लिए रेलवे ने 1 जुलाई से ये नियम लागू कर दिया था. आज यानी 15 जुलाई से काउंटर से तत्काल टिकट लेने पर भी आधार वेरिफाई करना ज़रूरी होगा. आज से अगर आप टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट लेने जाते हैं तो आपको अपना आधार नंबर और Aadhaar Linked Mobile Number साथ में रखना होगा. ताकि ओटीपी आते ही आप वेरिफाई कर सकें और आपकी टिकट बुक हो सके.

यानी अब आप चाहे खुद ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर एजेंट्स से तत्काल टिकट बुक करवाएं या फिर काउंटर पर तत्काल टिकट लें, आपको अपना आधार नंबर देना होगा. आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी और आपको उस ओटीपी को डालकर अपना आधार वेरिफाई करना होगा. ये कदम Tatkal Ticket Booking को आम यात्रियों के लिए आसान बनाने के लिए उठाया गया है.

When Can Tatkal tickets be booked

ट्रेन के डिपार्चर से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं. एसी कोच के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है और स्लीपर के लिए सुबह 11 बजे से. उदाहरण के लिए,  17 जुलाई को दरभंगा से चलकर दिल्ली आने वाली बिहार संपर्क क्रांति के तत्काल टिकट 16 जुलाई से बिकने शुरू होंगे.

Tatkal Booking Rule for Agents

टिकट एजेंट्स की मनमानी रोकने के लिए रेलवे ने एजेंट्स के लिए टिकट बुकिंग का समय आधे घंटे बाद का तय किया है. माने एसी कम्पार्टमेंट की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू हो जाती है, लेकिन एजेंट्स 10:30 बजे से पहले तत्काल बुकिंग नहीं कर पाएंगे. इसी तरह स्लीपर क्लास के लिए एजेंट्स 11:30 से पहले टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement