Advertisement

न MBA , न कोई बड़ी डिग्री, गरीबी में बीता बचपन... इस शख्स ने 500 रुपये को 500 करोड़ के बिजनेस में बदल दिया

Porinju Veliyath मानते हैं कि वेल्थ बिल्ड करने के लिए ये ज़रूरी नहीं है कि आप अमीर घर में पैदा हों. आप अपने विवेक, अनुशासन और पेशेंस के साथ वेल्थ बिल्ड कर सकते हैं.

Latest News
न MBA , न कोई बड़ी डिग्री, गरीबी में बीता बचपन... इस शख्स ने 500 रुपये को 500 करोड़ के बिजनेस में बदल दिया
Add DNA as a Preferred Source

प्रतिभा हो तो सफलता ज्यादा समय तक आपसे दूर नहीं रह सकती. इसी का उदाहरण हैं Porinju Veliyath. साधारण परिवार में जन्मे, घर चलाने के लिए ऑड जॉब्स किए और आज वो 500 करोड़ की कंपनी के CEO हैं.वो भारत के सबसे भरोसेमंद इनवेस्टर्स में से एक हैं. फाइनेंशियल एडवाइज़र तापस चक्रवर्ती ने लिंक्डइन पर उनकी सक्सेस स्टोरी पोस्ट की है. उनकी सक्सेस स्टोरी फिल्म 'धड़कन ' के सुनील शेट्टी के किरदार की याद दिलाती है जिसने 50 पैसों से 500 करोड़ का सफर तय किया था.फिल्म में सुनील शेट्टी का सक्सेस फॉर्मूला सालों से मीम बनाने वालों का फेवरिट टॉपिक रहा है.

1 कमरे के घर में बीता बचपन

तापस चक्रवर्ती ने लिखा कि Porinju Veliyath का जन्म केरल के एक साधारण परिवार में हुआ था. उनका बचपन एक कमरे के घर में बीता. इस घर में पानी भी नहीं आता था. कम उम्र में ही परिवार चलाने के लिए उन्होंने छोटे-मोटे काम शुरू कर दिए थे. 17 की उम्र में वो 1000 रुपये हाथ में लेकर एर्णाकुलम के लिए निकले. वहां, एक टेलिफोन एक्सचेंज में उन्होंने ऑफिस क्लर्क के तौर पर काम किया. बाद में वो मुंबई गए और उन्होंने कोटक सिक्योरिटीज़ में काम शुरू किया.


ये भी पढ़ें- कमाई का आधे से ज्यादा पैसा बच्चों के स्कूल में झोंक रहा मिडिल क्लास, CA बोलीं- बच्चे को प्राइवेट स्कूल में मत पढ़ाओ


कैसे बदली किस्मत

कोटक सिक्योरटीज़ में काम करते हुए उन्होंने मार्केट को ऑब्जर्व करना शुरू किया. इसके बाद छोटे-छोटे इनवेस्टमेंट शुरू किए. वो छोटे-छोटे शेयर्स में पैसे लगाने लगे. उनकी किस्मत पहली बार तब चमकी जब उन्होंने 20 रुपये के रेट पर श्रेयस शिपिंग के शेयर्स खरीदे. इस शेयर ने उन्हें 10 गुना रिटर्न दिया. इसके बाद उन्होंने GeoJit Financial, Emkay Global और ओरिएंट बेल में पैसे लगाए. ये सारे मल्टीबैगर साबित हुए. साल 2019 में उन्होंने शेयर मार्केट से बेहतरीन रिटर्न कमाया. 2020 में कोविड पैनडेमिक में उनको बड़ा झटका लगा, लेकिन उन्होंने छोटी-छोटी कंपनियों में अपना निवेश जारी रखा. 

आज हैं शेयर मार्केट की बड़ी कंपनी के CEO

आज वो Equity Intelligence India Ltd के CEO हैं. ये एक फंड मैनेजमेंट कंपनी है जो हर साल कई सौ करोड़ रुपये मैनेज करती है.  Porinju Veliyath मानते हैं कि वेल्थ बिल्ड करने के लिए ये ज़रूरी नहीं है कि आप अमीर घर में पैदा हों. आप अपने विवेक, अनुशासन और पेशेंस के साथ वेल्थ बिल्ड कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement