Advertisement

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आई रौनक, Sensex और Nifty ने फिर लगाई छलांग, इन सेक्टर्स में भी बड़ी उछाल

पिछले कुछ समय से मंदी का दौर झेल रहे शेयर मार्केट ने आज लगातार दूसरे दिन भी अच्छी शुरुआत की है. बाजार खुलते ही बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

Latest News
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन आई रौनक, Sensex और Nifty ने फिर लगाई छलांग, इन सेक्टर्स में भी बड़ी उछाल

चुनाव नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी हलचल

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार की शानदार जीत के बाद भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने जोरदार बढ़त दिखाई है. आज (26 नवंबर) को बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) 305 अंकों की तेजी के साथ 80,415 अंकों पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी (Nifty) ने 121 अंकों की बढ़त के साथ 24,343 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की. 

कल का कारोबारी दिन रहा शानदार
बीते दिन (25 नवंबर) भी भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला था. सेंसेक्स 992 अंकों की तेजी के साथ 80,109 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 314 अंकों के उछाल के साथ 24,221 के स्तर पर बंद हुआ था. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स भी 976 अंकों की बढ़त के साथ 53,589 के स्तर पर बंद हुआ था. 

सेंसेक्स और निफ्टी में रौनक 
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी देखी गई, जबकि 6 में गिरावट रही.  निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और केवल 7 में गिरावट दर्ज की गई. शेयर मार्केट के सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में भी बढ़त रही. खासतौर पर Nifty PSU Bank इंडेक्स में 4.16% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई. 


यह भी पढ़ें: Lucknow Supergiants के मालिक Sanjiv Goenka की कितनी नेटवर्थ, Forbes की रिपोर्ट में खुलासा


इन सेक्टर में आई जोरदार तेजी
शेयर बाजार में इस तेजी का मुख्य कारण सरकारी बैंकों और प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आई जोरदार खरीदारी को माना जा रहा है. इस सकारात्मक बाजार माहौल के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और वे आगामी समय में और अधिक निवेश की उम्मीद कर रहे हैं. शेयर बाजार में बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर में भारी खरीदारी देखी जा रही है. 

निवेशकों का भरोसा बढ़ा
निवेशकों का भरोसा फिलहाल मजबूत बना हुआ है और वे आगामी महीनों में इस तेजी को बनाए रखने की उम्मीद कर रहे हैं. चुनाव परिणामों के बाद शेयर बाजार में अच्छे रुझान देखने को मिल रहा है, जिससे बाजार में निवेश की संभावनाएं और भी आकर्षक हो गई हैं. 

(Disclaimer: ये खबर मार्केट के ताजा बाजार के व्यापार को देखते हुए लिखी गई है. शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement