Advertisement

Share Market: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स में 3000 अंकों की जबरदस्त उछाल

Stock Market Today: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. सेंसेक्स करीब 3,000 अंक उछला और निफ्टी भी 900 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.

Latest News
Share Market: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स में 3000 अंकों की जबरदस्त उछाल
Add DNA as a Preferred Source

Stock Market Today: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबर आते ही सोमवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी गई. लंबे समय के बाद घरेलू निवेशकों में इतना जोश देखने को मिला है. सेंसेक्स ने आज 3.74% या 2975.43 अंक की भारी छलांग लगाते हुए 82,429.90 के स्तर पर बंद होकर एक नया कीर्तिमान रच दिया. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की बढ़त एक समय 3000 अंकों से भी पार पहुंच गई थी. निफ्टी ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और 3.82% यानी 916.70 अंक की छलांग के साथ 24,924.70 पर बंद हुआ. यह तेजी फरवरी 2021 के बाद सबसे बड़ी है, जब बाजार में 4.7% की उछाल दर्ज की गई थी. 

टॉप 30 कंपनियों में से 28 के शेयरों में उछाल

आज सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 28 के शेयरों में उछाल आया. इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा यानी 7% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई.  वहीं, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, जोमैटो (इटरनल), टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी रही. दूसरी ओर, सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 3-3% की गिरावट रही. 


यह भी पढ़ें: अगर हिंदी सीखी होती तो आज अरबों में होता कारोबार, टेलीकॉम कंपनी के मालिक ने सुनाई कारोबार डूबने की वजह


उम्मीदें एक बार फिर मजबूत

बाजार में कुल 4254 कंपनियों के स्टॉक्स का कारोबार हुआ, जिनमें से 3542 शेयरों ने तेजी दिखाई. 504 कंपनियों के शेयर अपर सर्किट में बंद हुए, जबकि 185 कंपनियों में लोअर सर्किट लगा. एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी बढ़त में रहे. हालांकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स थोड़ा नरम दिखा. अमेरिका के बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. सीजफायर की इस सकारात्मक खबर से यह साफ है कि बाजार में भरोसा फिर से लौटता दिख रहा है और निवेशकों की उम्मीदें एक बार फिर मजबूत हो रही हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement