Advertisement

Stock Market: एयर इंडिया हादसे से हिला शेयर बाजार! TATA की कंपनियों में गिरावट, Adani ग्रुप भी नहीं बचा

बुधवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा, लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए. इस गिरावट में खासकर आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस और अडानी पोर्ट्स जैसे बड़े शेयरों में भारी टूट देखने को मिली.

Stock Market: एयर इंडिया हादसे से हिला शेयर बाजार! TATA की कंपनियों में गिरावट, Adani ग्रुप भी नहीं बचा

tata stock market demolished

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन कमजोर रुख दिखाया और लाल निशान पर क्लोज हुआ. दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS से लेकर गौतम अडानी की अडानी पोर्ट्स तक के शेयरों में कमजोरी देखी गई है.

कमजोर शुरुआत, उतार-चढ़ाव भरा दिन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को अपने पिछले बंद स्तर 81,583.30 के मुकाबले कमजोरी के साथ 81,314.62 पर खुला. हालांकि, कारोबार के दौरान इसमें 81,858.97 तक की उछाल भी देखने को मिली, लेकिन आखिरी घंटे में बिकवाली के दबाव में आकर सेंसेक्स फिसल गया और 138.64 अंकों की गिरावट के साथ 81,444.66 पर बंद हुआ.

निफ्टी भी नेगेटिव जोन में बंद

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी अपने पिछले क्लोज 24,853.40 के मुकाबले 24,788.35 पर खुला और दिन के उच्चतम स्तर 24,947.55 तक गया. लेकिन दिन के अंत में यह भी 41.35 अंकों की गिरावट के साथ 24,812.05 पर क्लोज हुआ.


TCS और Adani Ports के शेयरों में कमजोरी

बाजार की इस गिरावट में आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल रही हैं. TCS और Adani Ports जैसे दिग्गज स्टॉक्स में बिकवाली देखी गई, जिससे बाजार की धारणा कमजोर रही.

निवेशकों की नजर अगले ट्रिगर्स पर

लगातार दो दिन की गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है. विशेषज्ञ अब आगामी वैश्विक संकेतों, अमेरिकी फेड के रुख और कॉरपोरेट अर्निंग्स के अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं, जो बाजार की अगली दिशा तय करेंगे.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement