बिजनेस
SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बड़ा रहस्य उजागर किया है. उन्होंने कहा है कि मेरी पार्टनर आधी भारतीय है और हमारे बच्चे का नाम भी भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है.
अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क और SpaceX के सीईओ ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपनी बच्चे का मिडिल नेम में भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम जोड़ा है. वह कहते है कि 'मेरी पार्टनर शिवोन जिल्स को हाफ-इंडियन इतना ही नहीं मेरे और उनके बच्चों में से एक बेटे के नाम में मिडिल नेम शेखर है.' उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और नोबेल विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम से यह नाम लिया गया है.
जिलिस और मस्क के 4 बच्चे
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला एवं स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में यह बात कही. बता दें कि जिलिस और मस्क के 4 बच्चे हैं. वही जिलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं. शिवोन जिलिस लंबे समय से टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने 2017 में न्यूरालिंक जॉइन किया और वर्तमान में कंपनी की डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं.
भारतीय नागरिकों की तारीफ की
मस्क ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के कार्यक्रम ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में साक्षात्कार में कहा, "जिलिस से मेरा एक बेटा है, उसका मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है." एस चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें "तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों" को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था. इतना ही नहीं इस पॉडकास्ट में मस्क ने अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की भूमिका को जमकर सराहा. वह कहते है कि मेरा मानना है कि अमेरिका को प्रतिभाशाली भारतीयों से बहुत लाभ मिला हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से..