बिजनेस
Arshad Warsi पर अवैध तरीके से कमाई के आरोप लगे हैं जिसके चलते अब सेबी ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी के खिलाफ आज सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने एक कड़ा एक्शन लिया है. इन दोनों को ही सेबी ने बैन कर दिया है. सेबी ने प्रमोटर्स सहित कुल 31 यूनिट्स को सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से मना कर दिया है. अरशद और उनकी पत्नी पर आरोप हैं कि उन्होंन यूट्यूब पर निवेशकों को शेयर्स खरीदने या बेचने के लिए भ्रामक सुझाव के वीडियोज अपलोड किए थे.
इस मामले में सेबी ने बताया कि साधना ब्रॉडकास्ट के जिन प्रमोटर्स पर कार्रवाई की गई है, उनमें श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम शामिल हैं. इसी के साथ ही सेबी ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन इकाइयों को हुए गैरकानूनी लाभ के 41.85 करोड़ रुपये भी जब्त करने का आदेश दिया है. इसे अरशद वारसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
पीएम किसान योजना: आपको भी नहीं मिले पीएम किसान निधि के 2,000 रुपये? यहां करें शिकायत
सेबी ने इस सख्त एक्शन को लेकर बताया है कि अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का फायदा हुआ है. सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ इकाइयों द्वारा हेराफेरी की जा रही है.
Sushmita Sen Heart Attack से पहले इस गंभीर बीमारी से लड़ चुकी हैं जंग, जानें कैसी रहती हैं स्ट्रॉन्ग
अरशद वारसी और उनके पत्नी पर आरोप हैं कि वह यूट्यूब पर गुमराह करने वाले कंटेंट के साथ ये वीडियो यूट्यूब पर डालते थे. इसके बाद, नियामक ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की. सेबी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान साधना के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल देखने को मिला और इसके बाद ही सेबी ने दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.