Advertisement

SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, sbi.co.in पर करें 1438 पदों के लिए आवेदन

Bank Jobs 2023: एसबीआई में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, sbi.co.in पर करें 1438 पदों के लिए आवेदन

Government Jobs

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं. बेरोजगारों के लिए नौकरी का यह बड़ा मौका है. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. बैंक की ओर से अपने रिटायर्ड अधिकारियों और स्टाफ के लिए यह नौकरी निकाली गई हैं. एसबीआई और e-ABs के पूर्व कर्माचारी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन नौकरियों के इच्छुक उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह नौकरियां कांट्रेक्ट पर होंगी.  

कब तक कर सकते हैं आवेदन? 
आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है. इन नौकरियों के लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन किया जा सकेगा. उम्मीदवार अहमदाबाद, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, पटना, महाराष्ट्र, चेन्नई, नई दिल्ली समेत कई राज्यों के सर्कल्स नौकरी कर सकेंगे. 

कुल कितने पदों पर निकली भर्ती

जनरल - 680 पद
ईडब्ल्यूएस - 125 पद
ओबीसी - 314 पद
एससी - 198 पद
एसटी - 121 पद
कुल खाली पदों की संख्या- 1438

कितनी मिलेगी सैलरी?
क्लेरिकल - 25,000 रुपये प्रति माह
JMGS-I - 35,000 रुपये प्रति माह
MMGS-II & MMGS-III - 40,000 रुपये प्रति माह

कौन कर सकेगा आवेदन 
इन नौकरियों के लिए रिटायर्ड ऑफिसर या स्टाफ ही आवेदन कर सकेंगे. हालांकि उम्मीदवारों की उम्र 22 दिसंबर 2022 को 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. सर्विस के दौरान ट्रैक रिकॉर्ड ठीक होना चाहिए. आवेदकों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. शॉर्टलिस्ट होने वाले आवेदकों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement