Advertisement

SBI ने FD Rates में किया इजाफा, जानें कितनी होगी कमाई 

आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफे के बाद एसबीआई ने एफडी की दरों में इजाफा किया है. कई टेन्योर की एफडी में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है.

SBI ने FD Rates में किया इजाफा, जानें कितनी होगी कमाई 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (Fixed Deposit Interest Rate) में इजाफा किया है. नई ब्याज दरें आज यानी 14 जून, 2022 से लागू हो गई हैं,. जिसके बाद बैंक ने 211 दिनों से लेकर 3 साल से कम में मेच्योर होने वाली 2 करोड़ रुपये से कम के​ डिपॉजिट्स अमाउंट्स पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. आइए आपको भी बताते हैं डिफ्रेंट मैच्योर टेन्योर पर एसबीआई अब कितना ब्याज देगा. 

SBI FD Rates 2022

  • 7 दिनों से 45 दिनों की जमा पर बैंक 2.90 फीसदी की ब्याज दर ऑफर करेगा. 
  • 46 दिनों से 179 दिनों की जमा पर ब्याज दर 3.90 फीसदी ही रहेगी. 
  • 180 दिनों से 210 दिनों में मैच्योर डिपोजिट्स अमाउंट्स पर 4.40 फीसदी की ब्याज दर मिलती रहेगी. 
  • 211 दिनों से 1 वर्ष से कम की जमा पर बैंक ने ब्याज दर 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.60 फीसदी कर दिया है. 
  • एक से दो साल की एफडी पर एसबीआई अब 5.30 फीसदी ब्याज दर देगा, जो पहले 5.10 फीसदी थी. 
  • दो से तीन साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.20 फीसदी की जगह 5.35 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. 
  • बैंक 3 से 5 साल से कम की जमा पर 5.45 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा. 
  • 5 से 10 साल की जमा पर ब्याज दर 5.50 फीसदी पर स्थिर रहेगी. 


इस राज्य सरकार ने पूरा किया अपना चुनावी वादा, 37 हजार परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर 

सीनियर सिटीजन की सामान्य एफडी स्कीम 
सीनियर सिटीजंस को 7 दिन से 5 वर्ष तक की जमाराशियों पर नियमित दर से 0.50 फीसदी की अतिरिक्त दर मिलती रहेगी और आज के संशोधन के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 211 दिनों से कम की जमाराशियों पर 5.10 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी. 1 साल, 1 साल से 2 साल से कम की जमा पर 5.80 फीसदी और 2 साल से 3 साल से कम की जमा पर 5.85 फीसदी ब्याज मिलेगा.

करीब 11 महीने के निचले स्तर पर ओपन हुआ Share Market, Sensex 52500 अंकों से नीचे

एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम 
एसबीआई के पास सीनियर सिटीजंस के लिए स्पेशल एफडी स्कीम एसबीआई वीकेयर भी है. इसमें 5 साल और 10 साल तक परिपक्व होने वाली जमा पर 30 आधार अंक (बीपीएस) का अतिरिक्त प्रीमियम देता है. बैंक इस अवधि के लिए 5.50 प्रतिशत की नियमित दर प्रदान करता है, लेकिन बुजुर्ग लोगों को 6.30 प्रतिशत पर 80 आधार अंक की अतिरिक्त दर प्राप्त होगी. बुजुर्ग लोगों के लिए यह विशेष ऑफर केवल 30 सितंबर, 2022 तक उपलब्ध है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement