बिजनेस
भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 15 जुलाई से कुछ नियम बदलने वाले हैं.
SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. ये नियम 15 जुलाई से लागू होंगे. इन नियमों में महीने के बिल के मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) से लेकर कॉम्प्लीमेंटरी इंश्योरेंस कवर तक शामिल हैं. एसबीआई कार्ड (SBI Card) ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए कई बदलावों का ऐलान किया है और इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी जारी कर दी है. अगले महीने की 15 जुलाई 2025 से इससे जुड़े जो चेंज लागू किए जा सकते हैं, उनमें सबसे बड़ा क्रेडिट कार्ड बिल पर मिनिमम अमाउंट ड्यू (Minimum Ammount Due) शामिल है.
SBI Card के नए नियम के मुताबिक, अब कुल बकाया बिल के 2 फीसदी अमाउंट के साथ ही GST का 100 फीसदी अमाउंट, EMI बैलेंस, फीस, फाइनेंस चार्जेज, ओवरलिमिट अमाउंट को भी मिनिमम अमाउंट ड्यू में शामिल किया जाएगा. एसबीआई कार्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, SBI Card ELITE, SBI Card Miles ELITE और SBI Card Miles Prime जैसे प्रीमियम कार्ड्स पर मिलने वाला 1 करोड़ रुपए का कॉम्पलीमेंट्री एयर प्लेन एक्सीडेंट 15 जुलाई 2025 से समाप्त कर दिया जाएगा. इसी तरह, SBI Card PRIME और SBI Card PULSE पर मिलने वाला 50 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा कवर भी बंद होने वाला है.
ये भी पढ़ें-क्या होता है RAT? कैसे करता है ये एयर इंडिया विमानों की जांच, समझिए पूरी बात
15 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए फॉर्मूले के अनुसार, अब MAD में ये चीजें शामिल होगीं.
100% GST
100% EMI
100% फाइनेंस चार्ज और अन्य शुल्क
ओवरलिमिट अमाउंट
बकाया रकम का 2 प्रतिशत हिस्सा
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.