Advertisement

Rishi Sunak Net Worth: जानिए कितने अमीर हैं यूके के नए पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी?

सुनक को ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सूची में 222वें स्थान पर रखा है. उनकी पत्नी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से अधिक अमीर होने का अनुमान लगाया गया था

Rishi Sunak Net Worth: जानिए कितने अमीर हैं यूके के नए पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी?

ब्रिटिश पीएम Rishi Sunak अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति और बेटियों के साथ.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murthy) की कुल संपत्ति 730 मिलियन पाउंड से ज्यादा है. पिछले हफ्ते यूके की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के नए ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक की संपत्ति (Rishi Sunak Net Worth) आम लोगों की रुचि फिर से बढ़ गई. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ऋषि सुनक के पास कितनी नेटवर्थ है?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से अधिक अमीर होने का अनुमान
सुनक की पत्नी अक्षता भारतीय आईटी जाएंट नारायण मूर्ति की बेटी हैं. नारायण मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर और भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं. संडे टाइम्स ने सुनक को ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सूची में 222वें स्थान पर रखा है. उनकी पत्नी को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से अधिक अमीर होने का अनुमान लगाया गया था, जिनकी संपत्ति उस समय लगभग 350 मिलियन पाउंड थी.

Rishi Sunak: दामाद बनेगा ब्रिटेन का पीएम, इनफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने दी विशेष प्रतिक्रिया

विरोधियों के निशाने पर रहे हैं सुनक दंपत्ति 
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने उनकी दौलत के लिए लगातार ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति को निशाना बनाया है. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री चुनाव से ठीक पहले अपनी 7 मिलियन पाउंड की आलीशान हवेली के अंदर 400,000 पाउंड से अधिक मूल्य का एक आलीशान स्विमिंग पूल बनवाया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षता मूर्ति की निजी संपत्ति इन्फोसिस में उनके शेयरों के कारण 1.2 बिलियन डॉलर थी.

PM चुने जाने के बाद Rishi Sunak बोले, 'हमारे सामने बड़ी चुनौतियां, दिन-रात करूंगा काम'

पहले लिज ट्रस से हार गए थे 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव जीतने के लिए ऋषि सुनक सटोरियों के चहेते बने हुए थे, यह उनका दूसरा प्रयास था. वह बोरिस जॉनसन के कुख्यात निष्कासन के बाद पीएम पद की दौड़ में लिज ट्रस के बाद दूसरे नंबर थे.  हालांकि, आर्थिक उथल-पुथल के कारण लिज ट्रस ने 6 छह सप्ताह के अंदर ही पीएम पद से इस्तिफा दे दिया. जिसके बाद सुनक को दोबारा से यूके के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री बनने प्रयास का मौका मिला, जिसमें वह इस बार सफल हो गए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement