बिजनेस
भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इस फैसले से लोनधारकों का EMI का बोझ कम हो सकता है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इसी के साथ रेपो रेट को अब 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया है. रेपो रेट घटाने का असर लोन पर होगा. यानी की लोन सस्ता हो जाएगा. बता दें कि RBI इस साल रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती कर चुका है. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ रेट और महंगाई दर को लेकर नए अनुमान भी जारी किए हैं.
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा के रेपो रेट में 0.25 फीसदी घटाने के बाद से होम लोन और ऑटो लोन सस्ते हो सकते हैं. हालांकि, इसका लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होंने लोन फ्लोटिंग रेट पर लिया है. आपको बता दें कि इस साल, यानी 2025 में रेपो रेट लगातार दूसरी बार घटाया गया है. RBI ने इससे पहले फरवरी में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की घोषणा की थी. 2025 में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती की जा चुकी है. ऐसे में यह 6.50 फीसदी से कम होकर 6 फीसदी पर आ गई है.
ये भी पढ़ें-पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? जानें वेबसाइट और डिजिलॉकर पर नतीजे देखने का तरीका
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई दर को लेकर नए अनुमान जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 (FY26) में देश की औसत महंगाई दर घटकर 4 प्रतिशत रह सकती है, जबकि पहले इसका अनुमान 4.2 प्रतिशत लगाया गया था. तिमाही आधार पर बात करें तो पहली तिमाही (Q1FY26) में महंगाई दर 4.5 प्रतिशत से घटाकर 3.6% कर दी गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.