बिजनेस
Reliance AGM 2024 शुरू होने के 15 मिनट बाद ही कंपनी के शेयर 2.64 फीसदी की तेजी के साथ 3074.80 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गए.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गुरुवार को कंपनी की 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की. अंबानी ने जैसे ही शेयरधारकों को संबोधित करना शुरू किया कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. जिसकी बदौलत रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 53,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हो गया.
Reliance AGM 2024 शुरू होने के 15 मिनट बाद ही कंपनी के शेयर 2.64 फीसदी की तेजी के साथ 3074.80 रुपये के दिन के हाई पर पहुंच गए. जबकि सुबह BSE पर कंपनी का शेयर 3014.95 रुपये पर शुरू हुआ था. लेकिन मुकेश अंबानी ने जैसे ही शेयरहोल्डर्स को संबोधित करना शुरू किया, लगभग 2 बजकर 35 मिनट पर कंपनी के शेयर 1.84 फीसदी की तेजी के साथ 3050.95 रुपये पर कारोबार करने लगे. इससे कंपनी का बड़ा फायदा हुआ.
पिछले साल RIL के शेयर में हुई थी गिरावट
इससे पहले बुधवार को कंपनी के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली थी. कल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2,995.75 रुपये पर बंद हुए थे. बता दें कि पिछले साल AGM में कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी का शेयर 2442.55 रुपए पर बंद हुआ था. लेकिन इस साल कंपनी को अभी तक 572 रुपये से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.
आंकड़ों के अनुसार, 28 अगस्त को कंपनी का मार्केट कैप 20,27,100.67 करोड़ रुपये था. जो आज यानी 29 अगस्त को रिलायंस एजीएम शुरू होने के बाद 20,80,590.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसका मतलब कंपनी को कंपनी के मार्केट कैप में अभी तक 53,489.88 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया.
Mukesh Ambani ने की बड़ी कई घोषणाएं
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.