Advertisement

0.25 परसेंट की बढ़ोतरी तोड़ेगी बैंक ग्राहकों की कमर, 25, 50 और 75 लाख के होम लोन की EMI कितनी बनेगी?

आरबीआई की मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी ने रुख न्यूट्रल से कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया है. इसका क्या मतलब है जानते हैं.

Latest News
0.25 परसेंट की बढ़ोतरी तोड़ेगी बैंक ग्राहकों की कमर, 25, 50 और 75 लाख के होम लोन की EMI कितनी बनेगी?

आरबीआई ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी (Image Source: Pexels)

Add DNA as a Preferred Source
  • आरबीआई की मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी ने महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान जताया है
  • जीडीपी ग्रोथ रेट 6.9 परसेंट से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दी है
  • आरबीआई ने कहा है कि रेपो रेट बढ़ सकता है, स्थिर रह सकता है, लेकिन कम नहीं होगा
  • 44 महीने पहले आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी

रेपो रेट में बढ़ोतरी होते ही बैंक लोन महंगे होने या जिनकी ईएमआई चल रही हैं, उनमें इजाफे की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. बुधवार (7 अक्टूबर, 2026) को भी भारतीय रिजर्व बैंक ने जैसे ही ऐलान किया कि रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट के साथ 5.25 से बढ़ाकर 5.50 परसेंट किया जा रहा है, तो उन सभी लोगों की टेंशन बढ़ गई, जिनके लोन या तो चल रहे हैं या वह लोन लेने पर विचार कर रहे हैं. दरअसल बैंक रेपो रेट और बैंक के प्रोफिट के आधार पर ब्याज दर तय करते हैं. 

सभी बैंक आरबीआई से पैसा लेते हैं, और इस धन के लिए उन्हें आरबीआई को ब्याज देना होता है. ऐसे में जब रेपो रेट कम होता है तो बैंकों को कम ब्याज देना पड़ता है इसलिए बैंक ग्राहकों से भी कम ब्याज लेते हैं. वहीं, जब रेपो रेट बढ़ता है तो बैंकों को भी धन महंगा पड़ता है क्योंकि वह ज्यादा ब्याज अदा करते हैं तो ग्राहकों के लोन की ब्याज दर भी बढ़ा दी जाती है. ऐसे में अब जिन लोगों ने भी होम, कार या पर्सनल लोन लिया है, उन्हें ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है. पहले जानते हैं कि आरबीआई के ऐलान के बारे में डिटेल में जान लेते हैं और उसके हिसाब से कैलकुलेट करते हैं कि रेपो रेट बढ़ने से आम नागरिकों की लोन की ईएमआई कितनी बढ़ेगी?

आरबीआई के ऐलान में क्या-क्या

आरबीआई की एक मॉनेट्री पॉलिसी कमेटी (MPC) होती है, जो परिस्थितियों का जायजा करती है, उस पर विचार करती है और उसके आधार पर तय करती है कि ब्याज दर या रेपो रेट कितना होना चाहिए. बुधवार की बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि पॉलिसी रुख न्यूट्रल से बदलकर कैलिब्रेटेड टाइटनिंग हो गया है. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर और मार्केट गुरु अनिल सिंघवी बताया कि न्यूट्रल पॉलिसी रुख का मतलब पॉलिसी न तो डराने वाली है और न ही कंफर्ट देने वाली है. कैलिब्रेटेड रुख का मतलब होता है कि सावधानी से डराने वाली. थोड़ी सावधानी के साथ यानी जब डेटा या माहौल मुश्किल वाला होगा तो डराएंगे, डेटा या माहौल वैसा नहीं हुआ तो आपको नहीं डराएंगे. 

Repo Rate, RBI Governor, Sanjay Malhotra, Bank Loans

44 महीनों के बाद आरबीआई ने पहली बार ब्याज दर में 0.25 परसेंट की बढ़ोतरी करके 5.50 परसेंट कर दी है. एपीसी ने सर्वसम्मित से यह फैसला लिया है. संजय मल्होत्रा ने बताया कि आगे दरें या तो बढ़ेंगी या स्थिर रहेंगी, लेकिन कम नहीं होंगी. उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर मानसून का रबी सीजन, रूरल डिमांड पर असर पड़ सकता है, लेकिन बुआई अब तक इस बार ठीक हो रही है. वहीं, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.7 परसेंट से बढ़ाकर 7.1 परसेंट कर दिया गया है. महंगाई का अनुमान भी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत किया गया है. 

25 लाख से 2 करोड़ तक के होम लोन पर कितनी EMI?

मान लीजिए किसी ने बैंक से 7.25 प्रतिशत ब्याज दर पर 25 लाख रुपये का होम लोन लिया है और 20 साल का टेन्योर है. इस हिसाब से 19,759.40 रुपये की ईएमआई बनती है. अब अगर 25 बेसिस पॉइंट रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंक ब्याज दर में इतना ही इजाफा कर देता है तो यह ईएमआई 7.50 परसेंट के हिसाब से कटेगी. कैलकुलेशन करें तो 25 लाख रुपये के लोन के लिए ग्राहक को 380.43 रुपये ज्यादा अदा करने होंगे, नई ईएमआई  20,139.83 रुपये की बनेगी. इसी तरह 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.50 करोड़ और 2 करोड़ रुपये के लोन की 7.50 और 7.75 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से ईएमआई की कैलकुलेशन कर लेते हैं-
 

लोन की राशि 7.25 % 7.50% 7.75%
₹ 25 लाख ₹ 19,759.40 ₹ 20,139.83 ₹ 20,523.71
₹ 50 लाख ₹ 39,518.80 ₹ 40,279.66 ₹41,047.43
₹ 75 लाख ₹ 59,278.20 ₹ 60,419.49 ₹ 61,571.14
₹ 1 करोड़ ₹ 79,037.60 ₹ 80,559.32 ₹ 82,094.86
₹ 1.50 करोड़ ₹ 1,18,556.40 ₹ 1,20,838.98 ₹ 1,02,618
₹ 2 करोड़ ₹ 1,58,075.20 ₹ 1,61,118.64 ₹ 1,23,142.28

EMI कैलकुलेश का फॉर्मूला क्या है?

लोन के टेन्योर और ब्याज दर से ऋण की ईएमआई कैलकुलेट की जाती है और इसका फॉर्मूला है-  

P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N-1] 

P- लोन की राशि
N- लोन का टेन्योर यानी कितने साल में लोन चुकाना है (महीनों में)
R- मासिक ब्याज दर

रेपो रेट बढ़ोतरी पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

उद्योग मंडल एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा ने कहा कि कर्ज लेने की लागत बढ़ने से खपत पर कुछ असर पड़ सकता है. खासकर ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस (MSME) और कर्ज की मांग पर निर्भर क्षेत्रों में नए निवेश और विस्तार की योजनाएं धीमी पड़ सकती हैं. हालांकि, इसका असर तुरंत होने के बजाय धीरे-धीरे पड़ने की संभावना है क्योंकि मौद्रिक नीति के फैसलों का असर अर्थव्यवस्था तक पहुंचने में समय लगता है.

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि आरबीआई का रेपो दर बढ़ाने का फैसला हमारी उम्मीदों के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि मॉनेट्री पॉलिसी का रुख ‘सोच-समझकर सख्त रुख’ अपनाने के निर्णय से आगे दरों में और कटौती की संभावना खत्म होती दिख रही है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि के अनुमान को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत करना भी मोटे तौर पर हमारी उम्मीदों के अनुरूप था, हालांकि हमें अब भी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि मामूली रूप से अधिक 7.3 प्रतिशत रहेगी.
 

 

यह भी पढ़ें:- 1 लाख रुपये के साथ SIP, Bitcoin, गोल्ड-सिल्वर में इन्वेस्ट करने का सॉलिड प्लान, मिलेगा करोड़ों का रिटर्न?

Advertisement
Advertisement

Advertisement