Advertisement

भारत को डेड इकॉनमी बता रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, RBI गवर्नर ने दिया मुंहतोड़ जवाब- हम US से ज्यादा...

भारत को 'डेड इकॉनमी' बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत का वैश्विक योगदान अमेरिका से कहीं अधिक है.

Latest News
भारत को डेड इकॉनमी बता रहे थे डोनाल्ड ट्रंप, RBI गवर्नर ने दिया मुंहतोड़ जवाब- हम US से ज्यादा...
Add DNA as a Preferred Source

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी’ कहा, बल्कि रूस से तेल खरीद को लेकर भारत की आलोचना करते हुए भारी टैरिफ लगाने की धमकी भी दी. ट्रंप के इन आरोपों का जवाब अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सीधे और मजबूत शब्दों में दिया है. 

भारत की आर्थिक सेहत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी टिप्पणी के बाद, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सटीक जवाब दिया है. ट्रंप ने हाल ही में भारत को ‘Dead Economy’ बताते हुए कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है. उन्होंने भारतीय उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी.

वैश्विक औसत 3% से कहीं ज्यादा है

दरअसल, बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय मल्होत्रा ने ट्रंप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत स्थिति में है और वैश्विक विकास में इसका योगदान अमेरिका से भी ज्यादा है. उन्होंने बताया कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 18% तक योगदान दे रहा है, जबकि अमेरिका का योगदान सिर्फ 11% के आसपास है. मल्होत्रा ने यह भी कहा कि साल 2025 में भारत की जीडीपी ग्रोथ दर 6.5% रहने की उम्मीद है, जो कि वैश्विक औसत 3% से कहीं ज्यादा है. उन्होंने जोर दिया कि भारत की नीतियां देश के नागरिकों के हित में बनाई जाती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो समाज के सबसे निचले स्तर पर हैं.


यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% का अतिरिक्त टैक्स, रूस से तेल खरीदने को बताया कारण


 

आरबीआई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों का कल्याण है

रूस से तेल खरीद पर ट्रंप की नाराजगी को लेकर मल्होत्रा ने कहा कि यदि कभी भारत को रूस के बजाय किसी अन्य स्रोत से तेल खरीदना पड़ा, तो भी घरेलू बाजार में मुद्रास्फीति पर असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने संकेत दिया कि सरकार जरूरत पड़ी तो टैक्स में राहत भी दे सकती है ताकि आम जनता पर बोझ न बढ़े. गवर्नर ने दोहराया कि आरबीआई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों का कल्याण है, और इसी आधार पर नीतिगत फैसले लिए जाते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement