बिजनेस
RBI ने एटीएम से 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. RBI के इस कदम से उम्मीद है कि आम जनता को नकदी की सुविधा और भी आसान और संतुलित रूप में मिलेगी.
Banking News: अगर आप भी ATM से कैश निकालते वक्त सिर्फ 500 या उससे बड़े नोटों के मिलने से परेशान रहते हैं, तो अब राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे आने वाले समय में आपको छोटे नोट, खासकर 100 और 200 रुपये के नोट, आसानी से मिल सकेंगे. RBI के इस कदम से उम्मीद है कि आम जनता को नकदी की सुविधा और भी आसान और संतुलित रूप में मिलेगी.
RBI ने बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम (White Label ATM) ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है कि वे अपने एटीएम में छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. इस आदेश के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 तक देश के 75% एटीएम में कम से कम एक कैसेट ऐसा होना चाहिए जिससे 100 या 200 रुपये के नोट निकाले जा सकें. इसके बाद, 31 मार्च 2026 तक यह सुविधा देश के 90% एटीएम में उपलब्ध होनी चाहिए.
RBI का कहना है कि आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए छोटे नोटों की ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन फिलहाल अधिकांश एटीएम से सिर्फ 500 रुपये या उससे बड़े नोट ही निकलते हैं. इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए ही यह फैसला लिया गया है. बैंक और एटीएम ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने एटीएम में नियमित रूप से छोटे नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें.
यह भी पढ़ें: Milk Price Hike: अब Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, 30 अप्रैल से देने होंगे इतने दाम
व्हाइट लेबल एटीएम वो एटीएम होते हैं जिन्हें बैंक नहीं, बल्कि प्राइवेट कंपनियां चलाती हैं. इनसे भी आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके साथ ही 1 मई 2025 से एक और बदलाव लागू होने जा रहा है. फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद, हर अतिरिक्त एटीएम ट्रांजैक्शन पर अब 21 रुपये की जगह 23 रुपये का चार्ज लगेगा. इससे उन लोगों पर असर पड़ेगा जो महीने में कई बार एटीएम से पैसे निकालते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.