Advertisement

आरबीआई का बड़ा ऐलान, क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई ट्रांजेक्शन

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने की अनुमति दी है, इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भुगतान कर सकेंगे.

आरबीआई का बड़ा ऐलान, क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई ट्रांजेक्शन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिजर्व बैंक ने बुधवार को क्रेडिट कार्ड को एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) से जोड़ने की अनुमति दे दी, जिससे अधिक लोग लोकप्रिय प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भुगतान कर सकेंगे. वर्तमान में, UPI यूजर्स के डेबिट कार्ड के माध्यम से बचत या चालू खातों को जोड़कर लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक नीति समीक्षा के साथ-साथ नियामक कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव है.

रुपे क्रेडिट कार्ड से होगी शुरुआत 
उन्होंने कहा कि शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रवर्तित भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा जारी रुपे क्रेडिट कार्ड को इस सुविधा के साथ सक्षम किया जाएगा, और यह सुविधा सिस्टम के विकास के बाद उपलब्ध कराई जाएगी. दास ने कहा कि नई व्यवस्था से ग्राहकों को यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान करने में अधिक अवसर और सुविधा मिलने की उम्मीद है.

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई अनुमान बढ़ाकर किया 6.7 फीसदी 

कितने लोग कर रहे हैं यूज 
उन्होंने कहा कि यूपीआई भारत में भुगतान का सबसे समावेशी तरीका बन गया है, जिसमें 26 करोड़ से अधिक यूजर्स और 5 करोड़ मर्चेंट फोरम पर शामिल हैं. दास ने कहा कि मई में 10.40 लाख करोड़ रुपये के 594.63 करोड़ लेनदेन को यूपीआई के माध्यम से प्रोसेस्ड किया गया था. दास ने कहा कि प्रीपेड भुगतान उपकरणों (पीपीआई) की इंटरऑपरेबिलिटी ने लेनदेन करने के लिए यूपीआई भुगतान प्रणाली तक पीपीआई की पहुंच की सुविधा प्रदान की है. 

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023 के लिए विकास अनुमान में नहीं किया बदलाव, जानिए कितनी रह सकती हैं जीडीपी 

देश में कितनी रह सकती है महंगाई 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई अनुमान अप्रैल में 5.7 प्रतिशत के अनुमान से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया. मॉनेटरी पॉलिसी में, दास ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति अनुमान को बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया. इसने जून तिमाही में मुद्रास्फीति 7.5 और सितंबर तिमाही में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया. दिसंबर तिमाही में मुद्रास्फीति घटकर 6.2 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में और कम होकर 5.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement