Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

PNG Price Hike: फिर बढ़े पीएनजी गैस के दाम, बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को लगा एक और झटका

IGL ने PNG गैस के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है जिसके चलते आम आदमी को महंगाई की एक और मार पड़ी है.

PNG Price Hike: फिर बढ़े पीएनजी गैस के दाम, बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को लगा एक और झटका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को आज महंगाई की एक नई मार पड़ी है क्योंकि एक बार फिर PNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. IGL ने  PNG की कीमतों में 2.63 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं दाम बढ़ाने के पीछे कंपनी ने इनपुर कॉस्ट में बढ़ोतरी को अहम वजह बताया है. 

आईजीएल (IGL) के इस फैसले को आम जनता के लिए दूसरा बड़ा झटका कहा जा रहा है क्योंकि इससे ठीक पहले आरबीआई ने रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान कर आम जनता के होम और कार लोन की ईएमआई को महंगा कर दिया है. वहीं बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में  पीएनजी की कीमत 50.49 प्रति एससीएम हो गई हैं. 

Home Loan EMI Alert: 2,300 रुपये से ज्यादा बढ़ गई हर महीने की किस्त

कहां क्या है कीमत ?

नए रेट जारी होने के बाद अलग-अलग शहरो में PNG के लिए ग्राहकों को इतने पैसे चुकाने होंगे. 

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 50.46/- per SCM
  • करनाल और रेवाड़ी में 49.40/- per SCM
  • गुरुग्राम में 48.79/- per SCM
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 53.97/- per SCM
  • अजमेर, पाली में 56.23/- per SCM
  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10/-per SCM

वित्त वर्ष 2022-23 में कितनी रहेगी देश की GDP, गवर्नर शक्तिकांत दास ने लगाया यह अनुमान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement