Advertisement

PNB में 1 साल की FD पर कितना ब्याज? पैसे लगाने से पहले जानें पूरा हिसाब

अगर आप सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न की तलाश में हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

Latest News
PNB में 1 साल की FD पर कितना ब्याज? पैसे लगाने से पहले जानें पूरा हिसाब

पंजाब नेशनल बैंक (File Photo- IANS)

Add DNA as a Preferred Source

जब बात बिना किसी जोखिम के सुरक्षित रिटर्न की आती है, तो आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) लोगों का सबसे भरोसेमंद साथी बना हुआ है. सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. PNB अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर बेहतरीन ब्याज ऑफर कर रहा है.

यहां सबसे खास बात यह है कि आपकी उम्र जितनी ज्यादा होगी, बैंक आपको उतना ही ज्यादा ब्याज देगा. आपको बताते हैं कि अगर आप PNB में 1 साल के लिए अपने पैसे जमा करते हैं, तो आपकी उम्र के हिसाब से आपको कितना फायदा मिलेगा.

सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर

अगर आपकी उम्र 60 साल से कम है और आप 3 करोड़ रुपये से कम की राशि 1 साल के लिए जमा करते हैं, तो बैंक आपको 6.25% सालाना का ब्याज देता है. यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो अपने सेविंग्स अकाउंट में पड़े पैसे पर बिना कोई रिस्क लिए सुरक्षित कमाई करना चाहते हैं.

वरिष्ठ नागरिकों (60 से 80 साल) को कितना फायदा?

बैंक वरिष्ठ नागरिकों की बचत पर हमेशा कुछ एक्स्ट्रा फायदा देता है. PNB में 60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन्स को 1 साल की FD पर 6.75% का सालाना ब्याज मिल रहा है यानी सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.50% ज्यादा रिटर्न.

80 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए सबसे तगड़ा ऑफर

PNB अपने सुपर सीनियर सिटीजन्स यानी 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का सबसे ज्यादा ख्याल रखता है. बैंक इन्हें 1 साल की FD पर 7.05% का शानदार ब्याज दे रहा है. यह सीनियर सिटीजन्स की सामान्य ब्याज दर से भी 0.30% ज्यादा है.

किस उम्र में 1 साल की FD पर कितना ब्याज मिलेगा?

  • 60 साल से कम उम्र- 6.25% ब्याज
  • 60 साल से ऊपर (सीनियर सिटीजन)- 6.75% ब्याज
  • 80 साल से ऊपर (सुपर सीनियर सिटीजन)- 7.05% ब्याज

PNB ने अपनी एफडी दरों में हाल ही में संशोधन किया था, जिसके तहत बैंक फिलहाल अलग-अलग अवधि की एफडी पर 3.00% से लेकर 7.40% तक का सालाना ब्याज दे रहा है. अगर आप अपने या अपने घर के बुजुर्गों के पैसों को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. 

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है, निवेश की सलाह नहीं देता. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए डीएनए हिंदी उत्तरदायी नहीं है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.)

ये भी पढ़ें- Business Idea: लोग रोज करते हैं ये काम, लेकिन कम ही लोग देखते हैं इसे बिजनेस की तरह!

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement