Advertisement

किसानों को बढ़कर मिलेगा पैसा, खाद के दाम पर कितना होगा असर, 'खुशी या गम' क्या लेकर आ रहा Budget 2023?

PM Kisan Yojana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 में किसानों को बड़ा सौगात दे सकती हैं. पीएम किसान के 13वीं किश्त का इंतजार किसान कर रहे हैं.

किसानों को बढ़कर मिलेगा पैसा, खाद के दाम पर कितना होगा असर, 'खुशी या गम' क्या लेकर आ रहा Budget 2023?

PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए बढ़ सकता है बजट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के किसानों के लिए बजट 2023 बेहद खास हो सकता है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही हैं. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में किसान मालामाल होने वाले हैं. केंद्र सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है. 

यह बजट मध्य वर्गीय परिवार और किसानों के लिए बेहद खास हो सकता है क्योंकि 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सरकार इस वर्ग को नाराज नहीं करना चाहेगी. किसानों के लिए यह बजट बेहद खास इसलिए होने वाला है क्योंकि वित्त मंत्री किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की राशि बढ़ा सकती हैं.

कितनी बढ़ सकती है PM Kisan की राशि?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपए की राशि बढ़ाकर 8,000 रुपये की जा सकती है. कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि किसानों को दी जाने वाली राशि को अब 3 के बजाए 4 भाग में बांट जा सकता है. अब किसानों को हर तिमाही पर 2,000 रुपये मिल सकते हैं. केंद्र सरकार सालभर में कुल 8,000 रुपये किसानों को दे सकती है. 

Budget Session 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में अभिभाषण, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, जानें भाषण की अहम बातें

क्यों बढ़ाई जा सकती है PM Kisan योजना की राशि?

केंद्र सरकार यह बार-बार दोहराती रही है कि किसानों की आय दोगुनी करनी सरकार की पहली प्राथमिकता है. सरकार किसानों की आर्थिक आय बढ़ाने के लिए यह योजना चला रही है. अब तक इस योजना की कुल 12 किश्तें दी जा चुकी हैं. किसान इस योजना के इतंजार में हैं. 31 जनवरी तक इसकी 13वीं किश्त आने वाली थी लेकिन नहीं आ सकी. इस योजना के तहत किसानों को सीधे उनके खाते में यह राशि मिलती है. खाद और बीज की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं. ऐसे में सरकार ने इस राशि को बढ़ाने का फैसला किया है.

क्या मिलेगी आम आदमी को राहत, जानें प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर ट्रेन के किराये तक किन चीजों पर पड़ेगा असर

फटाफट करा लें EKYC वरना नहीं मिलेगी रकम

जिन किसानों ने ekyc नहीं कराई है, फटाफट यह काम पूरा करा लें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनकी रकम अटक जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही यह राशि जारी करने वाले हैं. इससे देश के 13 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा. 

Budget 2023: इनकम टैक्स से महंगाई तक, इस बजट से क्या उम्मीद करें और क्या नहीं, जान लीजिए

बजट बढ़ाने की तैयारी में है सरकार

माना जा रहा है कि सरकार इस योजना के लिए बजट बढ़ा सकती है. बीते साल सरकार ने इस योजना के लिए 68000 करोड़ रुपए का आवंटन किया था. अब यह राशि बढ़ाई जा सकती है.

किसानों गम या खुशी देगा ये बजट?

अगर सरकार 2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान देकर यह बजट तैयार की होगी तो जनता को बड़ी राहत मिल सकती है. यह बजट लोकलुभावना हो सकता है. ऐसे में किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सरकार बड़ी राहत दे सकती है. सरकार कृषि क्षेत्र के लिए बजट बढ़ा सकती है, जिससे किसानों को राहत मिल सके और उनकी आय दोगुनी होने का लक्ष्य भी पूरा हो सके.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement