Advertisement

PM Kisan Yojana: सिर्फ इन्हें मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

How to check name in PM Kisan Beneficiary list: किसानों को है 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार, लेकिन पहले चेक कर लें लिस्ट में आपका नाम है भी या नहीं

PM Kisan Yojana: सिर्फ इन्हें मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Yojana know how to check name on beneficiary list

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मदद देने प्रदान कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत सालाना 6 हजार रुपए देती है. किसानों के खाते में हर चार महीनों में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं. सरकार से मिलने वाली इस किश्त का किसानों का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब तक सरकार 12 किस्तें ट्रांसफर भी कर चुकी हैं और अब किसानों को 13वीं किस्त मिलने वाली है. जो कि जनवरी के शुरुआती दिनों में उनके खाते में पहुंचेगी. लेकिन इस सब के बीच एक ऐसी बात सामने आ रही है, जो किसानों को परेशानी में डाल रही है.

दरअसल बहुत से किसान इस उलझन में हैं कि कहीं उनका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की लिस्ट से हट तो नहीं गया है. अगर किसी किसान के मन में इस तरह के संशय आ रहे हैं तो वो बड़ी आसानी से ये चेक कर सकते हैं. लाभार्थियों की सूची में नाम चेक करने के लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

Ration Card Alert: राशन कार्ड से कहीं कट तो नहीं गया आपका भी नाम, ऐसे करें चेक

How to check name in beneficiary list 2023

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) पर क्लिक करें. 
- नाम चेक करने के लिए बेनिफिशरी लिस्ट पर लिस्ट करें. क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा - https://pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx
- इस पर क्लिक करने के बाद सभी जरूरी जानकारी भरें.
- इसको भरने के बाद अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस में येस (Yes) लिखा हुआ है तो आपके खाते में किस्त जरूर आएगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement