बिजनेस
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द आने वाली है. इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. इसके तहत हर साल सरकार गरीब और मझले किसानों को तीन किस्तों में 2000-2000 हजार रुपये देती है.
देशभर के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आने का इंतजार रहता है. अगर आप भी यही इंतजार कर रहे हैं तो अब यह जल्द खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जल्द आने वाली है. इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी. इसके तहत हर साल सरकार गरीब और मझले किसानों को तीन किस्तों में 2000-2000 हजार रुपये देती है. साल में किसानों को कुल 6000 रुपये प्राप्त होते हैं.
गरीब और मझले किसानों को लगाकर देशभर में करीब 9.3 करोड़ किसानों को सरकार किसान सम्मान निधि प्रदान करती है. किसानों कर चार महीने में यह किस्त मिलती है. इस साल की दूसरी किस्त सरकार 2 अगस्त 2025 को किसानों को प्रदान करेगी. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस राशि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों के बैंक खातों में भेजेंगे.
अगर किसी किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त नहीं हुई है. वह इसे चेक कर सकते हैं. इसका स्टेट्स भी देख सकते हैं. अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख लें. उन्हीं किसानों को यह किस्त मिलेगी, जिन्होंने अपना ई-केवाईसी पूरी कर ली है. इसके साथ ही जमीन का रिकॉर्ड और वेरिफिकेशन भी होगा. ऐसा न करने पर आपकी किस्त रुक सकती है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा अकाउंट में आते ही मोबाइल पर मैसेज आ जाता है. इस बार यह मैसेज 2 अगस्त 2025 को आने वाला है. इसी दिन वाराणसी से होने वाले इस कार्यक्रम में लाखों किसान वर्चुअल और फिजिकल तरीके से जुड़ेंगे.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा अकाउंट में न आने पर आप इसकी शिकायत तक कर सकते हैं. आप योजना के तहत हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कॉल करें. यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी शिकायत दे सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.