बिजनेस
PFRDA ने केंदीय सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS के नियम जारी किए हैं. ये नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाले हैं.
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गारंटी पेंशन योजना (UPS) का एलान किया गया था. इसके लिए कुछ नियम जारी किए गए थे जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाले हैं. मौजूदा और नई भर्ती वाले कर्मचारी इस योजना में शामिल होने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया है. सभी कर्मचारी 1 अप्रैल को पर्टल पर अप्लाई कर सकेंगे. अगर कर्मचारी UPS के तहत पेंशन पाना चाहते हैं तो उन्हें पीएस का ऑप्शन सेलेक्ट करने के लिए क्लेम फॉर्म भरना होगा.
यूपीएस के लिए पात्र सभी श्रेणियों के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन पत्र 1 अप्रैल, 2025 से Protean CRA की वेबसाइट https://npscra.nsdl.co.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. कर्मचारी चाहें तो फॉर्म को भरकर खुद भी जमा कर सकते हैं. जो कर्मचारी UPS का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें 1 अप्रैल, 2025 से तीन महीने के अंदर अप्लाई करना होगा.
ये भी पढ़ें-तलाक के बाद क्या पति को मिल सकता है गुजारा भत्ता, कैसे तय होता है एलिमनी का पैसा, जनिए सब कुछ
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.