Advertisement

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

27 August 2023 Petrol-Diesel Price: क्रूड तेल की कीमतों में बदलाव से देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं कहां महंगा तो कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल.

Latest News
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय तेल कंपनियां हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today) अपडेट करती हैं. आज रविवार 27 अगस्त, 2023 को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत बदल गई है. कुछ शहरों में कीमत कम हो गई है जबकि कई अन्य जगह में कीमते (Petrol-Diesel Price on 27 August 2023) बढ़ गई हैं. वहीं डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल (WTI Crude Oil) की कीमत की बात करें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 0.99 % की बढ़त के साथ यह 79.83 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 1.34 % बढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल हो गई.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 1 लीटर डीजल की कीमत
नई दिल्ली  ₹ 96.72 ₹ 89.62
कोलकाता   ₹ 106.03 ₹ 92.76
मुंबई ₹ 106.31 ₹ 94.27
चेन्नई ₹ 102.63 ₹ 94.24

ये भी पढ़ें: सितंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट करें तारीखें, अभी निपटा लें जरूरी काम

यहां हुआ तेल की कीमतों में बदलाव

शहर पेट्रोल (नई कीमत) पेट्रोल (पुरानी कीमत) डीजल (नई कीमत) डीजल (पुरानी कीमत)
आगरा  ₹ 96.63/ltr   ₹ 96.20/ltr   ₹ 89.80/ltr   ₹ 89.37/ltr 
नोएडा  ₹ 97/ltr   ₹ 96.58/ltr   ₹ 90.14/ltr   ₹ 89.75/ltr 
गुरुग्राम  ₹ 97.18/ltr   ₹ 97.01/ltr   ₹ 89.05/ltr   ₹ 88.88/ltr 
जयपुर  ₹ 108.48/ltr   ₹ 108.43/ltr   ₹ 93.72/ltr   ₹ 93.67/ltr 
लखनऊ  ₹ 96.47/ltr   ₹ 96.37/ltr   ₹ 89.66/ltr   ₹ 89.56/ltr 
पुणे  ₹ 105.91/ltr   ₹ 106.03/ltr   ₹ 92.43 /ltr   ₹ 92.81/ltr 

ये भी पढ़ें:  भारत नहीं इस देश के पास है सबसे ज्यादा ट्रेनें, कहलाता है रेलवे का बादशाह

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल के दाम
आमतौर पर रोजाना सुबह करीब 6-7 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट हो जाते हैं. इतना ही नहीं अब आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रोजाना के दाम SMS के जरिए भी जान सकते हैं.

1.अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) से पेट्रोल भरवाते हैं तो RSP लिखकर स्पेस दें फिर पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेंज दें.

2.अगर वहीं आप भारत पेट्रोलियम यानी बीपीसीएल (BPCL) के पंप से पेट्रोल भरवाते हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं.

3.हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता मैसेज में HPPrice लिखें और उसे 9222201122 नंबर पर भेज दें आपको तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएंगे. 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement