Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: Crude Oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price 20th August: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बाद भारत के कई शहरों में तेल की कीमतों में भी बदलाव आया है. आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारें में, आइए जानते हैं

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: Crude Oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत जारी करती हैं. हर शहर के आधार पर, ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती हैं. अगर हम रविवार, 20 अगस्त 2023 की बात करें तो अभी भी कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. जहां एक ओर कई शहरों में कीमतें बढ़ी हैं, वहीं कई अन्य जगहों पर कीमतें कम भी हुई हैं. इतना ही नहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली. ऑयल प्राइस डॉट कोम (oilprice.com) की रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल (WTI Crude Oil) 0.86  की बढ़ोतरी के साथ फिलहाल 81.25 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, जबकि ब्रेंट कच्चा तेल (Brent Crude Oil) 0.68 की बढ़ोतरी के साथ 84.80 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है.

भारत के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें

शहर 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 1 लीटर डीजल की कीमत
नई दिल्ली  ₹ 96.72 ₹ 89.62
कोलकाता   ₹ 106.03 ₹ 92.76
मुंबई ₹ 106.31 ₹ 94.27
चेन्नई ₹ 102.63 ₹ 94.27

ये भी पढ़ें: 2029 तक 86 बिलियन डॉलर की बन सकती है भारतीय खाद्य और पेय पैकेजिंग इंडस्ट्री 

इन शहरों में हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

शह पेट्रोल (नई कीमत) पेट्रोल (पुरानी कीमत) डीजल (नई कीमत) डीजल (पुरानी कीमत)
अहमदाबाद  ₹ 96.22/ltr   ₹ 96.51/ltr   ₹ 91.96/ltr   ₹ 92.25/ltr 
नोएडा  ₹ 96.92/ltr   ₹ 96.65/ltr   ₹ 90.08/ltr   ₹ 89.82/ltr 
गुरुग्राम  ₹ 96.99/ltr   ₹ 100.08/ltr   ₹ 89.86/ltr   ₹ 90.05/ltr 
जयपुर  ₹ 108.48/ltr   ₹ 108.43/ltr   ₹ 93.72/ltr   ₹ 93.729/ltr 
लखनऊ  ₹ 96.58/ltr   ₹ 96.74/ltr   ₹ 89.77/ltr   ₹ 89.93/ltr 

ये भी पढ़ें: 1,096 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में 3,413 रुपये की गिरावट

SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल के दाम
आमतौर पर रोजाना सुबह करीब 6-7 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट अपडेट हो जाते हैं. इतना ही नहीं अब आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रोजाना के दाम SMS के जरिए भी जान सकते हैं.

1.अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) से पेट्रोल भरवाते हैं तो RSP लिखकर स्पेस दें फिर पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेंज दें.

2.अगर वहीं आप भारत पेट्रोलियम यानी बीपीसीएल (BPCL) के पंप से पेट्रोल भरवाते हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं.

3.हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता मैसेज में HPPrice लिखें और उसे 9222201122 नंबर पर भेज दें आपको तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएंगे. 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement