Advertisement

Petrol Diesel Price September 5, 2022: क्रूड ऑयल हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम 

Petrol Diesel Price Latest Update: पेट्रोल और डीजल की कीमत 5 सितंबर 2022 को फिर से स्थिर रखी गई है. कीमत में आखिरी बार बदलाव 21 मई 2022 को देखने को मिला था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी.

Petrol Diesel Price September 5, 2022: क्रूड ऑयल हुआ महंगा, जानें आपके शहर में कितने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम 

Petrol Diesel Price

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जहां एक ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. तीन महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, फ्यूल के दाम स्थिर देखने को मिल रहे हैं. जानकारों की मानें तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमत में अस्थिरता को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह के बदलाव के मूड में नहीं है. वैसे आज इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड आयॅल और डब्ल्यूटीआई दोनों में डेढ़ फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है वजह से दाम क्रमश: 94.47 डॉलर और 88.17 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं.

पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं 
पेट्रोल और डीजल की कीमत 5 सितंबर 2022 को फिर से स्थिर रखी गई है. कीमत में आखिरी बार बदलाव 21 मई 2022 को देखने को मिला था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये के मुकाबले 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है, जो पहले 111.35 रुपये था, जबकि डीजल 94.27 रुपये पर बिकता है, जो पहले 97.28 रुपये प्रति लीटर था.

Cyrus Mistry का Ratan Tata के साथ हुआ ऐसा विवाद, जिसने हिलाकर रख दिया था पूरा देश  

स्थानीय कर, मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क आदि जैसे कई कारकों के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भिन्न होती हैं. केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, केवल दो राज्यों ने ऑटो ईंधन पर वैट दरों को कम किया है. महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. 24 अगस्त को वैट बढ़ाने पर मेघालय ईंधन दरों में संशोधन करने वाला अंतिम था, जिसके कारण शिलांग में पेट्रोल की कीमत अब 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत अब 84.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

Cyrus Mistry Dies: टाटा संस के फॉर्मर चेयरमैन के बारे में जानें पांच खास बातें 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम 
मुंबई: पेट्रोल की कीमत: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.27 प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल की कीमत: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल की कीमत: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल की कीमत: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 92.76 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 87.89 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल की कीमत: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल की कीमत: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल की कीमत: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 90.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ: पेट्रोल की कीमत: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 84.26 रुपये प्रति लीटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement