Advertisement

Petrol Diesel Price September 1, 2022: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट के बाद जानें आपके शहर में कितना हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम 

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर से कुछ ही दिनों में 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं. 

Petrol Diesel Price September 1, 2022: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट के बाद जानें आपके शहर में कितना हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सितंबर महीने के पहले दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) कोई बदलाव नहीं है. तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम को स्थिर रखा हुआ है. इसके विपरीत इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कुछ ही दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम (Brent Crude Oil Price) 106 डॉलर प्रति बैरल से 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई ऑयल के दाम (WTI Crude Oil Price) 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे. 

पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर 
पेट्रोल और डीजल की कीमत 1 सितंबर 2022 को स्थिर रखी गई है. बीते तीन महीने कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. कीमत में आखिरी बार बादलाव 21 मई 2022 को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. तब से, महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसने दरों में कटौती की है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने की शुरुआत में पेट्रोल पर वैट में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. वैट में कटौती से महाराष्ट्र के सरकारी खजाने पर सालाना आधार पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है.

Windfall Profit Tax: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स, क्रूड ऑयल को लेकर हुआ ये बड़ा फैसला

महानगरों में कितने हुए दाम 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये के मुकाबले 89.62 रुपये प्रति लीटर हुई थी. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है, जो पहले 111.35 रुपये थी, जबकि डीजल 94.27 रुपये पर बिकता है, जो पहले 97.28 रुपये प्रति लीटर था. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप रोल फ्यूल की कीमतों में बदलाव करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है. वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं.

LPG Price Today: लगातार 5वें महीने सस्ता हुआ 19 किलो का गैस सिलेंडर, जानें कितनी हुई कीमत 

आपके शहर में कितने हैं पेट्रोल और डीजल के दाम 

मुंबई: पेट्रोल की कीमत: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.27 प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल की कीमत: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.62 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल की कीमत: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल की कीमत: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 92.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल की कीमत: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल की कीमत: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल की कीमत: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़:  पेट्रोल की कीमत: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 84.26 रुपये प्रति लीटर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement