Advertisement

Petrol Diesel Price September 12, 2022: क्रूड ऑयल हुआ सस्ता, जानें फ्यूल के दाम में आई कितनी गिरावट 

Petrol Diesel Price Latest Update: क्रूड ऑयल के दाम में फिर से गिरावट आई है, वहीं फ्यूल के दाम स्थिर बने हुए हैं. 

Petrol Diesel Price September 12, 2022: क्रूड ऑयल हुआ सस्ता, जानें फ्यूल के दाम में आई कितनी गिरावट 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) में भले ही गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन फ्यूल यानी पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में 3 महीने से ज्यादा समय से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में जल्द ही गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम होंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे.

Petrol Diesel Price में कोई बदलाव नहीं 
पेट्रोल और डीजल की कीमत 5 सितंबर 2022 को फिर से स्थिर रखी गई है. कीमत में आखिरी बार बदलाव 21 मई 2022 को देखने को मिला था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर था, जबकि डीजल की कीमत 96.67 रुपये के मुकाबले 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है, जो पहले 111.35 रुपये था, जबकि डीजल 94.27 रुपये पर बिकता है, जो पहले 97.28 रुपये प्रति लीटर था.

Umang App ने शुरू की Aadhaar से जुड़ी चार नई सर्विस, अब यह भी हो सकेगा काम

स्थानीय कर, मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क आदि जैसे कई कारकों के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भिन्न होती हैं. केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, केवल दो राज्यों ने ऑटो ईंधन पर वैट दरों को कम किया है. महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. 24 अगस्त को वैट बढ़ाने पर मेघालय ईंधन दरों में संशोधन करने वाला अंतिम था, जिसके कारण शिलांग में पेट्रोल की कीमत अब 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत अब 84.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

Tata Tiago EV होगी भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक, पढ़ें पूरी खबर

देश के प्रमुख शहरों में Petrol Diesel Price Today 
मुंबई: पेट्रोल की कीमत: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.27 प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल की कीमत: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल की कीमत: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल की कीमत: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 92.76 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल की कीमत: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 87.89 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल की कीमत: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल की कीमत: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल की कीमत: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 90.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ: पेट्रोल की कीमत: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत: 84.26 रुपये प्रति लीटर

Petrol Diesel Price September 9, 2022: 90 डॉलर से नीचे आया क्रूड ऑयल, जानें पेट्रोल-डीजल हुआ कितना सस्ता

इंटरनेशनल मार्केट में Crude Oil Price
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 1.52 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके बाद दाम 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई के दाम में 1.62 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके दाम 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement