Advertisement

Petrol-Diesel Price Hike: 3-3 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, CNG भी महंगा, जानें प्रमुख शहरों के रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. नई कीमतें आज यानी 15 मई से लागू हो गई हैं. पूरे देश में पेट्रोल की कीमत ₹3.14 बढ़ाई गई हैं, वहीं, डीज़ल की कीमत में ₹3.11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपये और डीज़ल 90.67 रुपये में बिकना शुरू हो गया है.

Petrol-Diesel Price Hike: 3-3 रुपये बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, CNG भी महंगा, जानें प्रमुख शहरों के रेट

पूरे भारत में पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है. फोटो- PTI

Add DNA as a Preferred Source

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. नई कीमतें आज यानी 15 मई से लागू हो गई हैं. पूरे देश में पेट्रोल की कीमत ₹3.14 बढ़ाई गई हैं, वहीं, डीज़ल की कीमत में ₹3.11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 97.77 रुपये और डीज़ल 90.67 रुपये में बिकना शुरू हो गया है.

इसके साथ ही तेल कंपनियों ने CNG की कीमत में भी बढ़ोतरी की है. 15 मई से CNG कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. राजधानी में CNG अब 79.09 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रहा है.

ये भी पढ़ेंः क्या मिट्टी के तेल से उड़ता है हवाई जहाज? Jet Fuel का असली सच, जानें Petrol से सस्ता है या महंगा?

भारत के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल के दाम

दिल्ली में 15 मई को पेट्रोल 97.77 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 108.70 रुपये, मुंबई में 106.68 रुपये, चेन्नई में 103.67 रुपये, नोएडा में 97.78 रुपये, बेंगलुरु में 106.21 रुपये, लखनऊ में 97.55 रुपये में पेट्रोल मिल रहा है.

भारत के प्रमुख शहरों में क्या है डीज़ल के दाम

दिल्ली में 15 मई को डीज़ल 90.67 रुपये प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है. कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये, चेन्नई में 95.25 रुपये, नोएडा में 91.02 रुपये, बेंगलुरु में 94.10 रुपये और लखनऊ में 90.82 रुपये में डीज़ल मिल रहा है.

PM मोदी ने की थी पेट्रोल-डीज़ल बचाने की अपील

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त पर की गई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पेट्रोल-डीज़ल बचाने की अपील की थी. बीते रविवार यानी 10 मई को हैदराबाद में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की थी कि वो अपने उन खर्चों पर कंट्रोल करें जिनकी वजह से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है. उन्होंने जनता से पेट्रोल बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम करने, सोना न खरीदने, विदेश न जाने और खाने के तेल का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की थी. उनकी इस अपील के बाद बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की है. इसके साथ ही यूपी और दिल्ली की सरकारों ने वर्क फ्रॉम होम से जुड़े निर्देश भी जारी किये हैं.

ये भी पढ़ेंः 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 60 रुपये, तो आप क्यों चुकाते हैं 100? जानिए Petrol Price का पूरा Breakup

क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमत ने किया परेशान

ईरान और अमेरिका के बीच अब तक समझौता नहीं हो पाया है. ढाई महीने से जारी इस युद्ध के बीच दोनों पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी बनी हुई है. 27 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले 72 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा ब्रेंट क्रूड आज 106 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. अब तक कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ तेल कंपनियां उठा रही थीं. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में कहा था कि क्रूड ऑयल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से तेल कंपनियों को रोज़ाना 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

 

Petrol-Diesel Price in Major Cities

  पेट्रोल बढ़ोतरी डीजल बढ़ोतरी
नई दिल्ली 97.77 3 90.67 3
मुंबई 106.64 3.1 93.14 3.11
कोलकाता 108.74 3.29 95.13 3.11
चेन्नई 103.9 3.1 95.47 3.08
गुरुग्राम 98.29 2.99 90.77 3
नोएडा 98.04 3.3 91.31 3.5
बेंगलुरु 106.17 3.21 94.1 3.11
भुबनेश्वर 104.57 3.6 96.11 3.56
चंडीगढ़ 97.27 2.97 85.25 2.8
हैदराबाद 110.89 3.39 98.96 3.26
जयपुर 108.19 3.16 93.43 2.94
लखनऊ 97.58 2.85 90.87 3.01
पटना 108.55 3.01 94.63 2.85
तिरुअनंतपुरम 110.75 3.37 99.63 3.37
Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement