Advertisement

Petrol and Diesel Price Today: 115 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल, जानें क्या है फ्यूल प्राइस का हाल

Petrol and Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में बीते कुछ दिनों में तेजी देखने को मिली है, उसके बाद भी स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 

Petrol and Diesel Price Today: 115 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल, जानें क्या है फ्यूल प्राइस का हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पेट्रोल, डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Price Today) में गुरुवार, 30 जून, 2022 को कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते महीने 21 मई को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार पेट्रोल (Petrol Price) पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price)  पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रही है. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. सीतारमण ने एक ट्वीट में कहा था कि उत्पाद शुल्क में कमी से सरकार को प्रति वर्ष लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा. जिसके बाद उन्होंने राज्य सरकारों से भी इसी का पालन करने और फ्यूल पर वैट कम करने को कहा था. तब से लेकर आज तब फ्यूल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो उत्पाद शुल्क में कटौती से पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर थी.
  • राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जो पहले की कीमत 96.67 थी.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर खुदरा बिक्री कर रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत आज 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत आज 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

Petrol and Diesel Price Today: फ्यूल की कीमतों में राहत जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम 

115 डॉलर पर ब्रेंट क्रूड ऑयल 
वहीं दूसरी ओर आज इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. क्रूड ऑयल के दाम 115 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट डब्ल्यूटीआई क्रूड 109.77 डॉलर प्रति बैरल पर है। अगर बात ब्रेंट क्रूड ऑयल की करें तो 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 115.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement