बिजनेस
Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने एक ऑनलाइन स्कैमर के साथ हुई अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. ये स्कैमर खुद को विजय शेखर शर्मा बताते हुए खुद शर्मा को ही मैसेज कर रहा था.
Online Scammers लोगों को चूना लगाने का रोज़ कोई नया तरीका निकाल लेते हैं. एक ठग ने पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को उनके ही नाम से ठगने की कोशिश की. दोनों की बातचीत अब वायरल हो रही है.
विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर अपने और ठग के बीच चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.ये चैट खूब मज़ेदार है और अब वायरल हो चुकी है.
विजय शेखर शर्मा के वॉट्सऐप पर एक नंबर से मैसेज आया. शख्स ने बताया कि वो विजय शेखर शर्मा है, ये उनका नया वॉट्सऐप नंबर है और वो उसे सेव कर लें. जब में शर्मा ने लिखा- बिल्कुल सर.
स्कैमर- क्या तुम ऑफिस में हो.
शर्मा- जी सर
स्कैमर- मैं अभी एक मीटिंग में हूं और तुमको एक काम करना है
शर्मा- जी सर, किसी को मीटिंग में भेजना है?
स्कैमर- अभी नहीं, तुम कंपनी के अकाउंट्स चेक करके बताओ कि कंपनी में अवेलेबल फंड्स कितने हैं? और उसका एक पिक्चर मुझे शेयर करो रिव्यू के लिए.
Hustler ! https://t.co/dmykHVFhB5 pic.twitter.com/sM19cPTBOm
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) May 21, 2025
शर्मा- सर मैं फाइनेंस में नहीं हूं, आप उनको बता दीजिए
स्कैमर- अभी फाइनेंस डिपार्टमेंट के ड्यूटी पर कौन है?
शर्मा- आप बता दो
स्कैमर- मेरा फोन फॉर्मैट होने के काराण मेरे फोन में कोई भी नंबर सेव्ड नहीं है, अगर तुम्हारे पास फाइनेंस डिपार्टमेंट का नंबर है तो प्लीज़ शेयर विद मी.
शर्मा- सर डिपार्टमेंट का नंबर ########### है, आगे क्या करूं?
स्कैमर- अभी तुम मुझे फाइनेंस हेड का नंबर शेयर करो
शर्मा- जी जनाब, सर वो पूछ रहे हैं कि क्या काम है? क्या करना है.
स्कैमर- उसको जीएसटी फाइल शेयर करके बोलो कि ये चेक करे.
Aha ! Full attempt. https://t.co/D2V9bZf9BN pic.twitter.com/hjfmClzV9h
— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) May 21, 2025
इसके बाद स्कैमर ने एक .exe फाइल शर्मा को भेजी. शर्मा ने कहा कि ये चला नहीं. ये माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ एप्लिकेशन है.
स्कैमर- उसको बोलो अपने ऑफिस के पीसी से इसको ओपन करे और चेक करके रिपोर्ट मुझे भेजे.
शर्मा- ये उन्होंने ही बोला. फाइनेंस डिपार्टमेंट विंडोज़ यूज़ नहीं करता.
स्कैमर- अरे पगले, ये वीडियो नहीं है फाइल्स है. तुम अभी ब्रोकर की तरह काम कर रहे हो, इधर की बात उधर पहुंचाना और उधर की बात इधर भेजना. तुम मुझे नंबर शेयेर करो मैं खुद बात करूंगा.
शर्मा- सर मेरी सैलरी का देख लीजिए. हमारा अभी तक बढ़ा ही नहीं है.
स्कैमर- अभी तक तुम मुझे एक नंबर नहीं दे पा रहे और तुम मुझसे एक्सपेक्ट करते हो कि तुम्हारी मैं सैलरी इनक्रीज़ कर दूं?
अगर आपके पास इस तरीके से कोई स्कैमर मैसेज करे. आपको कोई फाइल भेजे और उसे अपने सिस्टम पर खोलने को कहे तो बिल्कुल भी न खोलें. इन फाइल्स में मैलवेयर होता है जिसकी मदद से स्कैमर आपका पूरा सिस्टम हैक कर सकते हैं, आपके बैंकिंग और सोशल मीडिया पासवर्ड्स तक वो एक्सेस कर सकते हैं. ऐसे नंबरों को तुरंत रिपोर्ट करें. साइबर सेल में और वॉट्सऐप पर भी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.