Advertisement

Ola और Uber हो जाएंगी एक? जानिए ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने क्या कहा

Ola Uber Merger News: कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला के बारे में यह चर्चा चल रही है कि वह अपना विलय ऊबर में कर सकती है. इस मामले में अब ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने खुद जवाब दिया है.

Ola और Uber हो जाएंगी एक? जानिए ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने क्या कहा

ओला और ऊबर के मर्जर की हो रही है चर्चा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कारोबारी बाजार में चर्चा चल रही थी कि कैब सर्विस (Cab Service) देने वाली कंपनी ओला (OLA) आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय कैब सेवा वाली कंपनी ऊबर (Uber) में अपना विलय कर सकती है. अब ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल (CEO Bhavish Aggarwal) ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट करके कहा है कि ऐसी खबरें गलत हैं और ऐसा कुछ नहीं होने वाला है.

भाविश अग्रवाल ने पोस्ट किया, 'बिल्कुल बकवास. हम अच्छा प्रॉफिट कमा रहे हैं और अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं. अगर कुछ अन्य कंपनियां भारत से अपने कारोबार से बाहर निकलना चाहती हैं तो उनका स्वागत है! हम कभी विलय नहीं करेंगे.' इससे पहले इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि भारतीय कैब एग्रीगेटर ओला और उबर टेक्नोलॉजीज एक संभावित विलय पर विचार कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- OLA करने जा रहा 1,000 कर्मचारियों की छंटनी, आखिर क्या है वजह?

ओला के बाद ऊबर ने भी खारिज की संभावना
इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि सीईओ भाविश अग्रवाल ने अमेरिका में ऊबर के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. ऊबर ने भी एक बयान में कहा, 'यह रिपोर्ट गलत है. हम ओला के साथ विलय की बातचीत में नहीं हैं.' ओला ने कहा कि हम एक मजबूत बैलेंस शीट के साथ दुनिया की सबसे अधिक लाभदायक राइड हेलिंग कंपनियों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें- RBI MPC Meet से पहले इस सरकारी बैंक ने लिया बड़ा फैसला, करोड़ों लोगों की बढ़ेगी कमाई

ओला कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम भारत में मार्केट लीडर हैं और अन्य प्लेयर्स की तुलना में काफी बड़े हैं. इसलिए, किसी भी तरह का मर्जर पूरी तरह से समीकरण से बाहर है. हमारा मानना है कि मोबिलिटी सेवाओं की बात करें तो भारत के पास अनलॉक करने के लिए बहुत अधिक अवसर हैं.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement