Advertisement

Tax Filing इतनी आसान हो जाएगी कि CA की हो जाएगी छुट्टी, जानिए नए इनकम टैक्स बिल के बारे में सबकुछ

इनकम टैक्स बिल 2025 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किया जा चुका है. अब इनकम टैक्स बिल 2025 को अभी संसद की सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया था. इसके बाद अगर इसे संसद से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है. अभी संसद का मानसून और उसके बाद शीतकालीन सत्र आने वाले हैं, हो सकता है कि तब इस नए इनकम टैक्स बिल का मंजूरी मिल जाए.

Latest News
Tax Filing इतनी आसान हो जाएगी कि CA की हो जाएगी छुट्टी, जानिए नए इनकम टैक्स बिल के बारे में सबकुछ

New Income Tax

Add DNA as a Preferred Source

New Income Tax: इनकम टैक्स बिल 2025 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश किया जा चुका है. अब इनकम टैक्स बिल 2025 को अभी संसद की सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया था. इसके बाद अगर इसे संसद से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाना था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है. अभी संसद का मानसून और उसके बाद शीतकालीन सत्र आने वाले हैं, हो सकता है कि तब इस नए इनकम टैक्स बिल का मंजूरी मिल जाए.

622 पेज का इनकम टैक्स बिल 
अगर इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो फिर इनकम टैक्स भरने में कई  तरह के बदलाव देखे जा सकते हैं.  इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने यह जानकारी दी है. यह नया बिल पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा और टैक्सपेयर्स के लिए कई जटिलताओं को कम करेगा. इससे न केवल Tax System में सुधार आएगा बल्कि Taxpayers का भी विश्वास बढ़ेगा और उन्हें लंबे प्रोसेस से निजाद मिलेगी. नया इनकम टैक्स बिल 622 पेज का है.

नया बिल समझने में होगा आसान
इस टैक्स बिल का मुख्य उद्देश्य टैक्स नियमों को आसान बनाना और डिजिटल मॉनिटरिंग (Digital Monitoring) को बढ़ावा देना है. नए बिल को समझना आम जनता के लिए आसान होगा क्योंकि इसमें सरल नियमों को शामिल किया गया है. इसके अलावा, नए बिल में तालिकाओं और सूत्रों (Tables & Formulas) का उपयोग किया गया है. नए इनकम टैक्स बिल के तहत, आपके कंप्यूटर सिस्टम या वर्चुअल डिजिटल स्पेस तक भी अधिकारियों की पहुंच होगी. 

सोशल मीडिया पर लग सकती है सेंध
यानी कि अगर अधिकारी को शक हो गया कि आप जानबूझकर टैक्स की चोरी कर रहे है तो वह आपके कंप्यूटर सिस्टम, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं. लेकिन डरने की जरूरत नही हैं  नया नियम सभी टैक्सपेयर्स पर लागू नहीं होगा. यह नियम सिर्फ उन मामलों में लागू होगा जहां पर टैक्स चोरी या अघोषित संपत्ति होने का अधिकारियों को संदेह होगा. नया इनमक टैक्स को भरने में आप खुद समर्थ होंगे आपको किसी सीए की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement