Advertisement

New ATM Rules: अब एटीएम से कैश निकालना महंगा! 1 मई से लागू होगा नया नियम, जानें RBI ने कितना बढ़ाया चार्ज

1 मई से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है. RBI ने ATM ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

Latest News
New ATM Rules: अब एटीएम से कैश निकालना महंगा! 1 मई से लागू होगा नया नियम, जानें RBI ने कितना बढ़ाया चार्ज
Add DNA as a Preferred Source

बैंक ग्रहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय रिजर्व बैंक अब ATM ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क लेगा. इसका मतलब है कि अब 1 मई 2025 से आपको ATM से फ्री लिमिट के बाद पैसे निकालने पर ज्यादा चार्ज देना होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को फ्री लिमिट के बाद ATM फीस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. ये नियम कल 1 मई 2025, गुरुवार से लागू होने वाला है. इसके साथ ही RBI ने बैंकों को ट्रांजेक्‍शन लिमिट में भी संशोधन की मंजूरी दे दी है. एटीएम चार्ज बढ़ने का सीधा सा मतलब है कि आपकी जेब पर इसका बोझ ज्यादा पड़ेगा.

क्या हैं नई गाइडलाइंस 

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, ग्राहक हर महीने एक निश्चित संख्या में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. पहले की तरह ही मेट्रो शहरों में यह संख्या 3 जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में यह संख्या 5 है. इन मुफ्त ट्रांजैक्शन में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों एक्टिविटीज शामिल हैं. अब ग्राहकों को अपनी मुफ्त निकासी सीमा पार करने पर प्रति लेनदेन 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. अगर ग्राहक मुफ्त मासिक सीमा को पार करते हैं, तो उन्हें एटीएम पर प्रति लेनदेन 21 रुपये के बजाय 23 रुपये का शुल्क देना होगा. 

HDFC बैंक ने दी जानकारी 

HDFC बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, निशुल्क सीमा से अधिक लेनदेन होने पर 1 मई 2025 से 21 रुपये + टैक्‍स की एटीएम लेनदेन शुल्क को अब बढ़ाकर 23 रुपये + टैक्‍स किया जाएगा. केवल कैश विड्रॉल पर ही ये शुल्‍क लागू होगा. बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट और पिन चेंज जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन पर शुल्क नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें-ATM से कैश निकालते समय अब होगा बदलाव! 100 और 200 रुपये के नोटों को लेकर RBI का बड़ा फैसला
 
वहीं, अगर आप नॉन HDFC बैंक के ATM का यूज करते वक्त कैश विड्रॉल और नॉन-कैश ट्रांजेक्‍शन जैसे- अमाउंट पूछताछ, मिनी स्‍टेटमेंट और पिन चेंज करते हैं तो दोनों पर चार्ज लगाया जाएगा. 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 

पीएनबी ने कहा है कि निशुल्क सीमा से अधिक लेनदेन पर 23 रुपये का शुल्क लगेगा. बैंक की वेबसाइट पर कहा गया है कि यह सूचित किया जाता है कि अन्य बैंकों के ATM पर निशुल्क सीमा से अधिक लेनदेन के लिए ग्राहक शुल्क 09 मई से 23 रुपये प्रति वित्तीय लेनदेन और 11 रुपये प्रति गैर-वित्तीय लेनदेन (GST को छोड़कर) के रूप में संशोधित किया गया है. 

इंडसइंड बैंक

इसी तरह, बैंक ने कहा कि नॉन-इंडसइंड बैंक ATM से मुफ्त सीमा से परे किए गए एटीएम कैश विड्रॉल पर 23 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. इंडसइंड वेबसाइट के अनुसार, 'सभी बचत,वेतन, एनआर, चालू खाता ग्राहकों को 1 मई 2025 से गैर-इंडसइंड बैंक एटीएम से मुफ्त सीमा से परे किए गए एटीएम कैश विड्रॉल के लिए प्रति लेनदेन 23 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.' 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement