Advertisement

Narendra Modi Assets: एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ 26 लाख रुपये का इजाफा, जानें कुल संपत्ति 

पीएम मोदी की कुल संपत्ति (Narendra Modi Assets) बैंक डिपॉजिट के रूप में है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. इससे पहले उनके पास गांधीनगर में जमीन थी, जो उन्होंने दान कर दी है.  

Narendra Modi Assets: एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में हुआ 26 लाख रुपये का इजाफा, जानें कुल संपत्ति 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फोटो क्रेडिट- Twitter/BJP)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति (Prime Minister Narendra Modi Net worth) में बीते एक साल में 26 लाख रुपये का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ 2.23 करोड़ रुपये हो गई है. पीएम मोदी कुल संपत्ति (Narendra Modi Assets) बैंक डिपोजिट के रूप में है. वहीं उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. इससे पहले उनके पास गांधीनगर में जमीन थी, जो उन्होंने दान कर दिया है.  31 मार्च, 2022 तक पीएम मोदी के पास 35,250 रुपये कैश के रूप में थे. पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (Post Office National Savings Certificate) की वैल्यू 9,05,105 रुपये थी और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की वैल्यू 1,89,305 रुपये थी.

ना कार ना ही शेयरों में निवेश 
पीएम मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले की तुलना में 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन अब उनके पास अचल संपत्ति नहीं है, जिसकी कीमत 31 मार्च, 2021 तक 1.1 करोड़ रुपये थी. उनका किसी भी बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, ना ही उनके पास कोई व्हीकल है. उनके पास चार सोने की अंगूठियां हैं जिनकी वैल्यू 1.73 लाख रुपये है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर अपलोड की गई डिटेल के अनुसार 31 मार्च, 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 2,23,82,504 रुपये थी.

SSY calculator: रोज 417 रुपये की बचत आपकी बेटी को बना सकती है लखपति, जानें कैसे 

दान में दे दी प्रॉपर्टी 
अक्टूबर 2002 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे एक तीन अन्य हिस्सेदारों के साथ एक भूखंड खरीदा था. चारों हिस्सेदारों के पास 25-25 फीसदी हिस्सा था. मौजूदा समय में अब उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. उन्होंने अपने हिस्से की जमीन को दान में दे दिया है. आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी सैलरी भी दान कर देते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement