Advertisement

लड़की ने मिलने बुलाया और फिर लड़का बन गया बड़े क्राइम का शिकार... डेटिंग ऐप से ऐसे चल रहा था ठगी का खेल

मुंबई पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए लड़कों को फंसाने वाले एक गैंग को अरेस्ट किया है. इस गैंग में 21 लोग थे जो फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कों को डेट पर बुलाते थे और फिर खाने के बिल के नाम पर उनसे खूब पैसे ऐंठते थे.

लड़की ने मिलने बुलाया और फिर लड़का बन गया बड़े क्राइम का शिकार... डेटिंग ऐप से ऐसे चल रहा था ठगी का खेल
Add DNA as a Preferred Source

Dating App Scam: मुंबई पुलिस ने डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाने और ठगने वाले एक गैंग के 21 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारियां बीते 5 दिन में हुई हैं और अरेस्ट होने वालों में 15 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं. इस गैंग की लड़कियां डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कों से बात करती थीं. उन्हें डेट पर बुलाती थीं. जहां डेट प्लान होती थी वहां गैंग के कुछ लोग वेटर का काम पकड़ लेते थे और फर्जी बिल बनाकर लड़के से खूब पैसे ऐंठते थे.

Dating App Scam का पता कैसे चला?

मुंबई के अंधेरी में काम करने वाले 26 साल के एक शख्स की डेटिंग ऐप पर दिशा शर्मा नाम की लड़की से बातचीत शुरू हुई. शुरुआती बातचीत के बाद दोनों ने मिलने की योजना बनाई. बोरिवली की एक होटल में दोनों डिनर करने पहुंचे. डिनर के बाद वेटर 35000 रुपये का बिल लेकर आ गया. इतना भारी बिल देखकर लड़के को शक हुआ. उसने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद बिल 30 हजार का कर दिया गया. इसके बाद दिशा शर्मा ने कहा कि वो आधे पैसे दे देगी. शिकायतकर्ता ने वेटर द्वारा दिखाए गये QR कोड पर स्कैन करके 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. घर जाकर जब शिकायतकर्ता ने दोबारा चेक किया तो पाया कि उसने पैसे होटल के अकाउंट में नहीं बल्कि किसी मोहम्मद तालिब के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं. उसने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की.


ये भी पढ़ें- I love You बोलना हुआ पुराना! इन 5 तरीकों से करें प्रपोज, तुरंत मान जाएगी दिलरुबा


 

Hotel Staff के साथ मिलकर चलाया जा रहा था स्कैम

पुलिस ने दिशा शर्मा के मोबाइल नंबर से उसे ट्रैक किया और नवी मुंबई के दिघा से उसे 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वो एक रैकेट की सदस्य है. इस रैकेट के लोग डेटिंग ऐप की मदद से लोगों से मिलते हैं, उन्हें डेट पर लेकर जाते हैं और होटल स्टाफ की मदद से फर्ज़ी बिल बनवाकर उन्हें ठगते हैं.

पुलिस ने बताया, "गैंग की लड़कियां डेटिंग ऐप्स पर फेक प्रोफाइल बनाकर लड़कों से दोस्ती करती थीं. वो लड़कों को अलग-अलग होटलों में बुलाती थीं, उनके साथ खाना खाती थीं और फिर फर्ज़ी बिल दिखाकर उन्हें ठगती थीं."

डेटिंग ऐप स्कैम से खुद को कैसे बचाएं?

इस स्कैम से खुद को बचाने के लिए सबसे पहले तो होटल में जाने से पहले उसकी रेटिंग देख लें. अगर आपको ये लगे कि जितना आपने खाया नहीं उससे ज्यादा का बिल आया है तो होटल के मैनेजर से बात करें. इससे भी बात न बने तो मेन्यु से प्राइज़ का मिलान करें और पुलिस को सूचना दें. हड़बड़ी में कोई पेमेंट न करें. इसके साथ ही, QR कोड पर स्कैन करते समय सुनिश्चित कर लें कि पेमेंट आप होटल के अकाउंट में कर रहे हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement